बंगाल के तारापीठ में हादसा, होटल में लगी आग, अब तक सात लोगों की जलकर मौत
राहत और बचाव कार्य करते लोग
पश्चिम बंगाल के तारापीठ में एक आग की घटना में कम से कम पांच लोगों की जान चली गई. आग लगने से कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों की संख्या में वृद्धि की आशंका है.
Tarapith Hotel Fire : रामपुरहाट. पश्चिम बंगाल में सुबह-सुबह एक हादसा हुआ है. तारापीठ में एक दुखद घटना घटी. वहां के एक होटल में आग लग गई. ताजा खबर के मुताबिक, आग में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई. कुछ की मौत दम घुटने से हुई, कुछ आग में जलकर मर गए. खबर है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. कई लोगों को गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मदद को आये लोगों ने बचाई जान
तीर्थभूमि तारापीठ में मां तारा मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित पुलिस स्टेशन के पास एक निजी होटल में आग लगने की सूचना पाकर आसपास के विभिन्न होटलों से लोग आग बुझाने में मदद के लिए आए, दमकल विभाग को सूचना दी गई और दमकल वाहन तुरंत आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचा. आग में झुलसे यात्रियों को अस्पताल भेजा गया.
सुबह करीब 4:30 में लगी आग
बताया जा रहा है कि सभी लोग तारापीठ के इस निजी होटल में पूजा-अर्चना करने और रात बिताने के लिए ठहरे हुए थे. तारापीठ स्थित निजी होटल के मालिक के बेटे कल्याण पाल ने बताया- आज सुबह करीब 4:30 बजे एसी एनसीपी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. होटल के रात्रि रक्षक ने तुरंत दूसरे लड़के को बुलाया.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अलार्म के कारण कई लोगों की टूटी नींद
उन्होंने बताया कि जब जम्पर नीचे उतारा गया, तो बिजली के तार में आग लग गई और होटल की बिजली काट दी गई. इससे पहले ही फायर अलार्म बज चुका था. इसके परिणामस्वरूप, होटल के कमरों में ठहरे यात्री सतर्क हो गए और बाहर निकलने लगे. हालांकि, धुएं के कारण कई लोगों को सांस लेने में कठिनाई होने लगी.
Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए