विदेश जाने से पहले फिर मुश्किल में अभिषेक बनर्जी, अब इस मामले को लेकर पहुंचे कलकत्ता हाई कोर्ट

Updated:
विज्ञापन

अभिषेक बनर्जी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी का बैंक खाता फ्रीज होने से विदेश यात्रा से पहले मुश्किलें बढ़ गई हैं. इस मामले को लेकर वे कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे हैं. कोर्ट ने अगली सुनवाई बुधवार को तय की है.

विज्ञापन

कोलकाता : तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपने बैंक खाते को फ्रीज किए जाने के संबंध में कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है. उन्होंने बताया कि वे आंखों के इलाज के लिए विदेश जा रहे हैं. इससे पहले ही उनका बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया था. बैंक ने फ्रीज करने का कारण स्पष्ट नहीं किया है.

विज्ञापन

बैंक खाता फ्रीज करने पर उठाया सवाल

सोमवार को अभिषेक के वकील अयान भट्टाचार्य ने न्यायमूर्ति कृष्णा राव का ध्यान इस ओर दिलाया. उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 107 लागू किए बिना बैंक खाता कैसे फ्रीज किया जा सकता है? इस धारा के अनुसार, फ्रीज करने के लिए पुलिस को संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष आवेदन करना होता है.

अगली सुनवाई बुधवार को

न्यायमूर्ति राव जानना चाहते थे कि क्या कोई जांच चल रही है. अभिषेक के वकील ने कहा कि उनका मुवक्किल अदालत के आदेशानुसार जांच में सहयोग कर रहा है. बैंक खाता फ्रीज करने में उनका कोई हाथ नहीं है. न्यायाधीश ने कहा कि मामले के दूसरे पक्ष को नोटिस भेजा जाना चाहिए. मामले की सुनवाई अगले बुधवार को होगी.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सुप्रीम कोर्ट ने दी छूट

भाजपा प्रवक्ता देबजीत सरकार ने कहा- इस संबंध में जज या बैंक अधिकारी जो चाहें कह सकते हैं, लेकिन कई मामलों में हमने देखा है कि बिना अनुमति के भी बैंक अधिकारी खाता फ्रीज कर सकते हैं. वे बता सकते हैं कि यह कैसे और क्यों किया गया. हाल ही में सर्वोच्च अदालत ने कई शर्तें लगाते हुए उन्हें विदेश जाने की छूट दी है.

Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola