कोलकाता और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ट्रैफिक जाम

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता के विधाननगर रेलवे स्टेशन पर वर्षा के दौरान छाते ही छाते दिख रहे थे.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kolkata Rain Update: कोलकाता और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम. मौसम विभाग ने पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा और झारग्राम में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया.

विज्ञापन

Kolkata Rain Update: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और उसके आसपास के शहरी इलाकों में सोमवार तड़के से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. शहर के कई प्रमुख रास्तों और निचले इलाकों में पानी भर जाने से सप्ताह के पहले ही कामकाजी दिन (सोमवार) लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी पर बना है लो प्रेशर एरिया

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, तटीय पश्चिम बंगाल और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके मंगलवार तक गंगा के मैदानी इलाकों से होते हुए झारखंड की ओर बढ़ने की संभावना है.

सॉल्ट लेक और हावड़ा में सड़कों पर जमा पानी

मूसलाधार वर्षा की वजह से सड़कों पर पामी जम गया. इसकी वजह से सॉल्ट लेक, हावड़ा और सेंट्रल कोलकाता के कई हिस्सों में गाड़ियों की रफ्तार थम-सी गयी. सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर निकलने वाले यात्रियों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें: मौसम विभाग का अलर्ट : दक्षिण बंगाल में कमजोर पड़ा डीप डिप्रेशन, फिर भी जारी रहेगा बारिश का दौर

प्रमुख क्षेत्रों में वर्षा के आंकड़े

स्थानवर्षा (मिमी में)
हल्दिया (पूर्व मेदिनीपुर)134 मिलीमीटर
दीघा ( पूर्व मेदिनीपुर का तटीय क्षेत्र)113 मिलीमीटर
डायमंड हार्बर (दक्षिण 24 परगना)112 मिलीमीटर

ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का असर : पश्चिम बंगाल में मूसलाधार वर्षा, पश्चिमी मेदिनीपुर और बांकुड़ा में रेड अलर्ट

आईएमडी का रेड और ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम और बांकुड़ा के लिए रेड अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पूर्व मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, पुरुलिया, हावड़ा, हुगली, पूर्व बर्धमान और पश्चिम बर्धमान में भी भारी वर्षा की चेतावनी दी गयी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola