मौसम विभाग का अलर्ट : दक्षिण बंगाल में कमजोर पड़ा डीप डिप्रेशन, फिर भी जारी रहेगा बारिश का दौर

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता में वर्षा से सड़क पर जमा पानी और उससे गुजरते लोग.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

South Bengal Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बना दबाव का क्षेत्र हुआ कमजोर. मौसम विभाग ने कहा- कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के कई जिलों में हल्की से मध्यम और भारी बारिश जारी रहने का अनुमान.

विज्ञापन

South Bengal Weather Update: पश्चिम बंगाल के तटीय और मैदानी इलाकों में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश से राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं. मौसम कार्यालय (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से उठा गहरा दबाव का क्षेत्र (Deep Depression) अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ गया है. हालांकि, इसके प्रभाव से दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है.

विज्ञापन

कमजोर पड़ा सिस्टम, खत्म नहीं हुआ प्रभाव

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि निम्न दबाव प्रणाली के धीरे-धीरे कमजोर होने से पूरे दक्षिण बंगाल में बारिश की तीव्रता में कमी आयेगी. कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर तथा झारग्राम जैसे जिलों में आसमान में बादल छाये रहेंगे और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा हो सकती है. तटीय क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए मछुआरों को फिलहाल गहरे समुद्र में न जाने की सलाह दी गयी है.

ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का असर : पश्चिम बंगाल में मूसलाधार वर्षा, पश्चिमी मेदिनीपुर और बांकुड़ा में रेड अलर्ट

कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में कैसा रहेगा मौसम

कोलकाता और उसके आसपास के शहरी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होने से कई निचले इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गयी थी. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 से 48 घंटों में बारिश की रफ्तार धीमी होने से शहर की स्थिति में सुधार होगा, लेकिन आसमान में बादल घिरे रहेंगे. उत्तर बंगाल के जिलों में मौसम के सामान्य रहने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है.

ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, IMD ने पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी वर्षा और तेज हवाओं का जारी किया अलर्ट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola