MSG के चैंपियन बनने के साथ खत्म हुआ द हंड्रेड का छठा सीजन, जानिए कौन रहा टॉप रन स्कोरर और लीडिंग विकेट-टेकर?

Updated:
विज्ञापन

मिचेल मार्श और रिचर्ड ग्लिसन (फोटो—एक्स)

द हंड्रेड का छठा सीजन मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के चैंपियन बनने के साथ समाप्त हो गया. मिचेल मार्श ने बल्ले से 406 रन बनाकर टॉप किया, जबकि रिचर्ड ग्लिसन ने 14 विकेट लेकर गेंदबाजी में धूम मचाई.

विज्ञापन

The Hundred Men's League 2026: द हंड्रेड का छठा सीजन संडे को मैनचेस्टर सुपर जायंट्स(MSG) के चैंपियन बनने के साथ खत्म हो गया. पूरे टूर्नामेंट में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. सीजन खत्म होने के बाद अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की तस्वीर भी साफ हो गई है. इस सीजन बल्ले से सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा मिचेल मार्श ने किया, जबकि गेंद से सबसे ज्यादा कहर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लिसन ने बरपाया.

मार्श बने सीजन के सबसे बड़े रन मशीन

स्थानखिलाड़ीटीमछक्केपारीगेंद
1मिचेल मार्शसनराइजर्स लीड्स288239
2जोस बटलरट्रेंट रॉकेट्स207159
3रयान रिकेलटनसनराइजर्स लीड्स208165
4जो क्लार्कनॉर्दर्न सुपरचार्जर्स178195
5हैरी ब्रूकसनराइजर्स लीड्स158110
6विल जैक्समैनचेस्टर ओरिजिनल्स158168
7टिम सीफर्टट्रेंट रॉकेट्स158194
8निकोलस पूरनमैनचेस्टर ओरिजिनल्स158114
9लुआन-ड्रे प्रिटोरियसलंदन स्पिरिट148116
10सैम करनमैनचेस्टर ओरिजिनल्स137153

सनराइजर्स लीड्स की ओर से खेलने वाले मिचेल मार्श ने टूर्नामेंट की शुरुआत ही शानदार अंदाज में की. MI लंदन के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में उन्होंने 27 गेंदों पर 41 रन बनाकर अपने इरादे साफ कर दिए थे. इसके बाद मार्श ने लगातार बड़ी पारियां खेलीं. उन्होंने दूसरे मैच में 69, तीसरे में 63, चौथे में 41 और पांचवें मुकाबले में 76 रन बनाए. इसके बाद उन्होंने छठे मैच में 34, सातवें में 32 और आठवें मुकाबले में 10 रन की पारी खेली. इस तरह उन्होंने 8 पारियों में कुल 406 रन बनाकर सीजन का अंत सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में किया. मार्श ने इस दौरान 28 छक्के भी लगाए, जो इस सीजन में किसी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के रहे.

स्थानखिलाड़ीटीमरनपारीगेंद
1मिचेल मार्शसनराइजर्स लीड्स4068239
2टिम सीफर्टट्रेंट रॉकेट्स3228194
3बेन डकेटट्रेंट रॉकेट्स3068230
4जो क्लार्कनॉर्दर्न सुपरचार्जर्स2918195
5रयान रिकेलटनसनराइजर्स लीड्स2918165
6जोस बटलरट्रेंट रॉकेट्स2787159
7विल जैक्समैनचेस्टर ओरिजिनल्स2638168
8मैट शॉर्टवेल्श फायर2387170
9लियाम लिविंगस्टोनलंदन स्पिरिट2338146
10सैम करनमैनचेस्टर ओरिजिनल्स2187153

ग्लिसन बने सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

द हंड्रेड के आफिसीएल हैंडल पर मौजूद डाटा के आधार पर गेंदबाजी में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लिसन ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए. MI लंदन की ओर से खेलते हुए ग्लिसन ने पूरे सीजन में 139 गेंदें फेंकी और 14 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने सनराइजर्स लीड्स के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में चार विकेट लेकर धमाकेदार शुरुआत की थी. इस दौरान उन्होंने जैक क्रॉली और डैन लॉरेंस जैसे बल्लेबाजों को भी अपना शिकार बनाया. इसके बाद उन्होंने दूसरे मैच में एक, तीसरे में दो, चौथे में एक, पांचवें में एक, छठे में एक और सातवें मुकाबले में दो विकेट लिए. अपने आठवें मैच में भी उन्होंने 29 रन देकर दो विकेट हासिल किए और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता. लगातार प्रभावी प्रदर्शन के दम पर ग्लिसन 14 विकेट के साथ सीजन के लीडिंग विकेट टेकर बॉलर बने.

स्थानखिलाड़ीटीमविकेटगेंद
1रिचर्ड ग्लिसनएमआई लंदन14139
2गस एटकिंसनट्रेंट रॉकेट्स12155
3आदिल राशिदबर्मिंघम फीनिक्स11160
4ब्रायडन कार्ससनराइजर्स लीड्स11157
5मार्कस स्टोइनिसबर्मिंघम फीनिक्स10122
6नाथन एलिससनराइजर्स लीड्स10160
7लॉकी फर्ग्यूसनवेल्श फायर9144
8जोश टंगट्रेंट रॉकेट्स9155
9ट्रेंट बोल्टमैनचेस्टर ओरिजिनल्स9159
10सॉनी बेकरट्रेंट रॉकेट्स9132

Also Read: IND vs SL Test: रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 350 विकेट, ऐसा करने वाले बने 5वें भारतीय

MSG ने जीता खिताब

सीजन का आखिरी मुकाबला लॉर्ड्स में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच खेला गया, जहां MSG ने पांच विकेट से जीत दर्ज कर पहली बार द हंड्रेड का पुरुष खिताब अपने नाम किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेंट रॉकेट्स ने 100 गेंदों में 8 विकेट पर 158 रन बनाए. बेन डकेट ने 31, एनेरिन डोनाल्ड ने 38, मिचेल सैंटनर ने 20 और लुईस ग्रेगरी ने 32 रन बनाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया. जवाब में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के लिए टिम सीफर्ट ने 38 गेंदों में 72 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 4 चौके शामिल थे. उनके साथ पॉल वाल्टर ने भी अहम साझेदारी की.

डॉसन ने सिक्स जड़कर जिताया मैच

लक्ष्य के करीब पहुंचने के बाद MSG लड़खड़ाया और आखिरी नौ गेंदों में सिर्फ तीन रन चाहिए थे, लेकिन मोहम्मद आमिर ने हेनरिक क्लासेन और माइकल ब्रेसवेल को आउट कर मुकाबला रोमांचक बना दिया. इसके बाद लियाम डॉसन ने दबाव में छक्का लगाकर टीम को दो गेंद बाकी रहते जीत दिला दी. इस जीत के साथ मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने पहली बार द हंड्रेड का खिताब अपने नाम किया.

The Hundred : सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

स्थानखिलाड़ीटीमरन
1रचिन रवींद्रवेल्श फायर98
2रयान रिकेलटनसनराइजर्स लीड्स94*
3जोस बटलरट्रेंट रॉकेट्स90
4डेविड विलीलंदन स्पिरिट83*
5टिम सीफर्टट्रेंट रॉकेट्स80*
6मिचेल मार्शसनराइजर्स लीड्स76
7बेन डकेटट्रेंट रॉकेट्स75
8जो क्लार्कनॉर्दर्न सुपरचार्जर्स73
9सैम करनमैनचेस्टर ओरिजिनल्स72
10फिन एलनट्रेंट रॉकेट्स72*

Also Read: VIDEO: मिल-बांटकर खाएंगे... फिर तलवार चलाएंगे, स्टंप माइक पर सरफराज और पंत का मजेदार बातचीत वायरल


विज्ञापन
अभिजीत कुमार

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola