5 बच्चों के बाद रोनाल्डो का क्या है फैमिली प्लान? खुद दिया जवाब

Updated:
विज्ञापन

रोनाल्डो और उसकी वाइफ जॉर्जिना (एक्स)

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी लंबे समय से पार्टनर रहीं जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी कर ली है. इस खास मौके पर उनके बच्चों ने भी अहम भूमिका निभाई. परिवार बढ़ाने को लेकर स्टार फुटबॉल खिलाड़ी ने भी अपनी इच्छा जाहिर की है.

विज्ञापन

Cristiano Ronaldo family planning: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू कर दिया है. 11 अगस्त को उन्होंने अपनी लंबे समय से पार्टनर रहीं जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी कर ली. शादी बेहद निजी रखी गई, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए. खास बात यह रही कि उनके पांचों बच्चे भी इस खास मौके का हिस्सा बने.

सोशल मीडिया पर दिखाई शादी की झलक

रोनाल्डो ने शादी की पुष्टि सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करके की. तस्वीर में वह और जॉर्जिना हाथों में हाथ डाले नजर आए और दोनों अपनी शादी की अंगूठियां दिखा रहे थे. इसके बाद उनकी निजी शादी की पहली झलक भी ऑनलाइन सामने आई. शादी के बारे में दोनों ने वोग से भी बात की और बताया कि इस पूरे समारोह में परिवार सबसे ज्यादा अहम था.

View on Instagram

बच्चों को दिया सबसे खास रोल

जॉर्जिना ने बताया कि उनके बच्चे उनकी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा हैं. इसलिए शादी में भी बच्चों को खास जिम्मेदारी दी गई. उन्होंने कहा कि

वह और रोनाल्डो चाहते थे कि उनके बच्चे जिंदगी में कम और ज्यादा, दोनों तरह की परिस्थितियों की अहमियत समझें. दोनों ने खुद पुर्तगाल और स्पेन में साधारण माहौल में परवरिश पाई है और इसी वजह से वे अपने बच्चों को परिवार और जमीन से जुड़े रहने की सीख देना चाहते हैं.
View on Instagram

क्या परिवार में बढ़ेगा एक और सदस्य?

शादी के बाद परिवार बढ़ाने के सवाल पर भी दोनों ने खुलकर बात की. रोनाल्डो ने कहा कि

वह भविष्य में और बच्चे होने की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं करते. वहीं जॉर्जिना का कहना है कि छोटे बच्चों के थोड़ा बड़े होने के बाद वे इस बारे में सोच सकते हैं.

फुटबॉल से विदाई का भी दिया संकेत

शादी की खबर के साथ रोनाल्डो ने अपने करियर को लेकर भी बड़ा संकेत दिया है. 41 साल के पुर्तगाल कप्तान ने कहा कि

आने वाला सीजन उनके प्रोफेशनल फुटबॉल करियर का आखिरी साल हो सकता है. हालांकि उन्होंने अभी रिटायरमेंट की कोई पक्की तारीख नहीं बताई. रोनाल्डो ने कहा कि वह फुटबॉल से शानदार विरासत छोड़कर जाना चाहते हैं. अल नासर के साथ उनका मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट जून 2027 तक है. 2026 वर्ल्ड कप को वह पहले ही अपना आखिरी वर्ल्ड कप बता चुके हैं.

इसे भी पढ़े- बारिश ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, गाले टेस्ट ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल पर क्या पड़ेगा असर?


विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola