17 साल बाद भारत में बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु समेत इन सितारों पर नजर

Updated:
विज्ञापन

बैडमिटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 (एक्स)

नई दिल्ली में बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप आज से शुरू हो रही है, जिसमें पीवी सिंधु और चिराग शेट्टी समेत कई भारतीय खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है. आइए जानते हैं इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत के प्रमुख दावेदार कौन हैं.

विज्ञापन

Badminton World Championship 2026: बैडमिंटन की सबसे बड़ी प्रतियोगिता वर्ल्ड चैंपियनशिप आज से नई दिल्ली में शुरू हो रही है. टूर्नामेंट 17 से 23 अगस्त तक इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत 17 साल बाद इसकी मेजबानी कर रहा है. इससे पहले 2009 में हैदराबाद में वर्ल्ड चैंपियनशिप हुई थी.

सिंधु के पास छठा मेडल जीतने का मौका

भारत की सबसे बड़ी उम्मीद पीवी सिंधु हैं. सिंधु अब तक वर्ल्ड चैंपियनशिप में 5 मेडल जीत चुकी हैं. इनमें 2019 का गोल्ड भी शामिल है. इस बार उन्हें 9वीं सीड मिली है. हाल ही में उन्होंने जापान ओपन का खिताब भी जीता है, इसलिए उनसे एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है.

सात्विक-चिराग भी पदक के दावेदार

पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पर भी नजर रहेगी. दोनों ने 2025 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था और अब लगातार दूसरी बार पोडियम पर पहुंचना चाहेंगे. लक्ष्य सेन और युवा आयुष शेट्टी भी पुरुष सिंगल्स में भारतीय चुनौती पेश करेंगे.

इसे भी पढ़े- Women's The Hundred 2026: 91 रन पर ऑल आउट हुई काव्या मारन की टीम, ट्रेंट रॉकेट्स ने 8 विकेट से जीता फाइनल

भारत ने जीते हैं 15 मेडल

भारत ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में अब तक 15 मेडल जीते हैं. इनमें 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज शामिल हैं. भारत को पहला मेडल 1983 में प्रकाश पादुकोण ने दिलाया था. वहीं, देश का इकलौता गोल्ड पीवी सिंधु के नाम है. 2011 के बाद से भारत ने हर एडिशन में कम से कम एक मेडल जीता है.

पांच कैटेगरी में मुकाबले

नई दिल्ली में टूर्नामेंट का 30वां एडिशन हो रहा है. इसमें पुरुष सिंगल्स, महिला सिंगल्स, पुरुष डबल्स, महिला डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में मुकाबले होंगे. पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप 1977 में स्वीडन में हुई थी. 2005 से यह ओलिंपिक ईयर को छोड़कर हर साल आयोजित की जा रही है.

इन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

कैटेगरीभारतीय खिलाड़ी / जोड़ी
महिला सिंगल्सपीवी सिंधु, उन्नति हुडा
पुरुष डबल्ससात्विकसाईराज रंकीरेड्डी – चिराग शेट्टी, हरिहरन अम्सकरुनन – एमआर अर्जुन
महिला डबल्सत्रिशा जॉली – गायत्री गोपीचंद, कविप्रिया सेल्वम – सिमरन सिंघी
मिक्स्ड डबल्सध्रुव कपिला – तनीषा क्रास्टो, रोहन कपूर – रुथविका गद्दे, आशिथ सूर्या – अमृता प्रमुथेश

इसे भी पढ़े- CSK या KKR… कहां जाएंगे हार्दिक पांड्या? ट्रेड को लेकर बढ़ा सस्पेंस


विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola