CSK या KKR… कहां जाएंगे हार्दिक पांड्या? ट्रेड को लेकर बढ़ा सस्पेंस
हार्दिक पंड्या, एमआई (एक्स)
हार्दिक पांड्या के अगले आईपीएल ठिकाने पर सस्पेंस बरकरार है; क्रिस श्रीकांत ने उन्हें CSK के लिए ‘शानदार’ बताया, क्या वह इतिहास बदलेंगे?
Hardik Pandya trade: आईपीएल में हार्दिक पांड्या का अगला ठिकाना क्या होगा? इसको लेकर चर्चा तेज है. मुंबई इंडियंस के साथ उनका भविष्य साफ नहीं है और रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) उनकी ट्रेड में दिलचस्पी दिखा रहे हैं.
दुबे के बदले पांड्या को लेने की सलाह
पूर्व भारतीय मुख्य चयनकर्ता क्रिस श्रीकांत ने हार्दिक को सीएसके के लिए शानदार खिलाड़ी बताया है. उन्होंने कहा कि
अगर पांड्या को लेने का मौका मिले तो सीएसके को शिवम दुबे को मुंबई इंडियंस के पास भेजने से भी पीछे नहीं हटना चाहिए. श्रीकांत के मुताबिक, हार्दिक सीएसके को बल्लेबाजी, तेज गेंदबाजी और कप्तानी, तीनों में मजबूती दे सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सीएसके में हार्दिक को फैंस का जबरदस्त समर्थन मिल सकता है.
इसे भी पढ़े- Women's The Hundred 2026: 91 रन पर ऑल आउट हुई काव्या मारन की टीम, ट्रेंट रॉकेट्स ने 8 विकेट से जीता फाइनल

MI क्यों मानेगी सौदा?
श्रीकांत का मानना है कि असली सवाल मुंबई इंडियंस का है. क्या एमआई अपने बड़े प्रतिद्वंद्वी सीएसके को हार्दिक जैसा मजबूत ऑलराउंडर देकर उसे और ताकतवर बनाना चाहेगी? यही वजह है कि यह ट्रेड आसान नहीं माना जा रहा.
GT में वापसी भी मुश्किल
हार्दिक गुजरात टाइटंस के पहले कप्तान रह चुके हैं, लेकिन अब टीम की कमान शुभमन गिल के पास है. श्रीकांत के अनुसार हार्दिक जहां भी जाएंगे, वहां नेतृत्व की भूमिका चाह सकते हैं. ऐसे में गुजरात में उनकी वापसी भी आसान नहीं होगी. फिलहाल हार्दिक का अगला आईपीएल ठिकाना तय नहीं है, लेकिन ट्रेड विंडो खुलने के साथ उनकी डील सबसे बड़ी खबरों में शामिल हो सकती है.
इसे भी पढ़े- संजीव गोयनका की टीम का कमाल, पहली बार जीता द हंड्रेड का खिताब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ऋतु राज
ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









