संजीव गोयनका की टीम का कमाल, पहली बार जीता द हंड्रेड का खिताब

Updated:
विज्ञापन

ट्रॉफी के साथ मैंचेस्टर सुपर जायंट्स (एक्स)

The Hundred 2026 Final: टिम साइफर्ट की तूफानी पारी से मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने पहली बार द हंड्रेड खिताब जीता. जानिए कैसे रचा इतिहास.

विज्ञापन

The Hundred 2026 Final: द हंड्रेड 2026 फाइनल में संजीव गोयनका की टीम मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने इतिहास रच दिया है. 16 अगस्त को खेले गए फाइनल में मैनचेस्टर ने ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराकर पहली बार द हंड्रेड का खिताब अपने नाम किया. यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि मैनचेस्टर की पुरुष टीम इससे पहले दो बार फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत सकी थी.

टिम साइफर्ट ने मचाई धूम

फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में 158 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनचेस्टर सुपर जायंट्स को टिम साइफर्ट ने शानदार शुरुआत दिलाई. साइफर्ट ने सिर्फ 38 गेंदों में 72 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 7 छक्के लगाए। उनकी इस पारी ने टीम की जीत की नींव रख दी. जोस बटलर और लियूस डू प्लॉय ने भी उपयोगी पारियां खेलीं और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

इसे भी पढ़े- बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, लेकिन असर भारत पर पड़ा! WTC में अब क्या होगा टीम इंडिया का?

पहले मैनचेस्टर ओरिजिनल्स थी टीम

मैनचेस्टर की टीम पहले मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के नाम से द हंड्रेड में खेलती थी. टीम ने 2022 और 2023 में फाइनल में जगह बनाई थी. 2022 में उसे ट्रेंट रॉकेट्स ने हराया था, जबकि 2023 में ओवल इनविंसिबल्स के हाथों हार मिली थी. आखिरकार छह सीजन के बाद मैनचेस्टर की पुरुष टीम ने पहली बार ट्रॉफी जीतने में कामयाबी हासिल की.

दुनिया की कई लीग में गोयनका का दबदबा

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स में RPSG ग्रुप की 70 फीसदी हिस्सेदारी है. संजीव गोयनका क्रिकेट की कई लीग में टीमों के मालिक हैं. SA20 में उनकी टीम डरबन सुपर जायंट्स है, जबकि IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स RPSG ग्रुप की टीम है. इसके अलावा वह ISL की मोहन बागान टीम से भी जुड़े हैं. मैनचेस्टर की इस जीत ने गोयनका के लिए क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ दी है.

इसे भी पढ़े- सिलेक्टर्स कुछ और चाहते थे, सैकिया ने कह दिया कुछ और... रोहित को लेकर BCCI में क्यों बढ़ी टेंशन?



विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola