हॉकी वर्ल्ड कप 2026: 1994 के बाद नहीं मिली जीत, इंग्लैंड के सामने आज 32 साल पुराना रिकॉर्ड बदलने उतरेगा भारत

Updated:
विज्ञापन

भारतीय हॉकी टीम (एक्स)

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत का सामना आज इंग्लैंड से है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के सामने 32 साल पुराने रिकॉर्ड को बदलने की बड़ी चुनौती होगी.

विज्ञापन

India vs England Hockey World Cup 2026: मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत का सामना आज इंग्लैंड से होगा. पूल-डी का यह मुकाबला शाम 6:30 बजे वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों ने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की है, इसलिए मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है.

भारत और इंग्लैंड के 3-3 अंक

भारत ने 15 अगस्त को वेल्स को 3-1 से हराकर अभियान की शानदार शुरुआत की थी. वहीं इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 4-1 से मात दी. दोनों टीमों के खाते में 3-3 अंक हैं, लेकिन बेहतर गोल डिफरेंस के कारण इंग्लैंड ग्रुप में पहले नंबर पर है. पूल में पाकिस्तान और वेल्स भी शामिल हैं. नए फॉर्मेट में हर पूल की टॉप-2 टीमें अगले दौर में पहुंचेंगी.

32 साल से इंग्लैंड को नहीं हरा पाया भारत

वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड चिंता बढ़ाने वाला है. टीम इंडिया ने आखिरी बार 1994 में सिडनी में इंग्लैंड को हराया था. इसके बाद 2002, 2006 और 2010 में इंग्लैंड ने भारत को शिकस्त दी. 2014 में भी इंग्लैंड ने भारत को 2-1 से हराया था. वर्ल्ड कप 2023 में दोनों टीमों का मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा था.

इसे भी पढ़े- 5 बच्चों के बाद रोनाल्डो का क्या है फैमिली प्लान? खुद दिया जवाब

ओलिंपिक में भारत ने दिखाया दम

हालांकि हाल के सालों में भारत ने इंग्लैंड से जुड़े मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया है. पेरिस ओलिंपिक 2024 के क्वार्टर फाइनल में भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया था. अमित रोहिदास को 17वें मिनट में रेड कार्ड मिलने के बाद भारत ने 10 खिलाड़ियों के साथ मुकाबला खेला और 1-1 की बराबरी के बाद शूटआउट में जीत हासिल की. भारत ने बाद में ब्रॉन्ज मेडल जीता.

इंग्लैंड भी है मजबूत दावेदार

इंग्लैंड की टीम इस समय शानदार फॉर्म में है. 2025-26 FIH प्रो लीग में उसने 16 में से सिर्फ 2 मैच गंवाए और बेल्जियम के बाद दूसरे स्थान पर रही. वर्ल्ड कप में भी टीम ने पाकिस्तान को हराकर अच्छी शुरुआत की है. ऐसे में भारत के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा, लेकिन जीत मिलती है तो अगले दौर में जगह पक्की करने की दिशा में टीम का दावा काफी मजबूत हो जाएगा.

दोनों टीमों के फुल स्क्वॉड

क्र.सं.🇮🇳 भारतीय टीम🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 इंग्लैंड टीम
1हरमनप्रीत सिंह (कप्तान)जैचरी वॉलेस (कप्तान)
2जरमनप्रीत सिंहनिकोलस पार्क
3अभिषेकजैक वॉलर
4मनप्रीत सिंहथॉमस सॉर्सबी
5हार्दिक सिंहहेनरी क्रॉफ्ट
6दिलप्रीत सिंहसैम वार्ड
7मंदीप सिंहजेम्स अल्बरी
8सुमितफिल रोपर
9नीलकंठ शर्माजेम्स मजारेजो (गोलकीपर)
10लालगे आदित्य अर्जुनस्टुअर्ट रशमेयर
11शशिकुमार मोहिथ होन्नेनहल्लीटिमोथी नर्स
12अमित रोहिदासडेविड गुडफील्ड
13जुगराज सिंहऑलिवर पेन (गोलकीपर)
14विवेक सागर प्रसादनिकोलस बंडुराक
15सुखजीत सिंहजेम्स गॉल
16यशदीप सिवाचलियाम सैनफोर्ड
17संजयकॉनर विलियमसन
18सूरज करकेरा (गोलकीपर)विल कैलनन
19राजिंदर सिंहसैमुअल हूपर
20शिलानंद लाकड़ाबेन फॉक्स

इसे भी पढ़े- बारिश ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, गाले टेस्ट ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल पर क्या पड़ेगा असर?


विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola