इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को लगा करारा झटका, पहले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं बाबर आजम

Updated:
विज्ञापन

बाबर आजम (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलेंगे या नहीं, यह एक बड़ा सवाल है. उंगली में चोट के कारण उनकी फिटनेस पर संदेह बना हुआ है. यदि वह बाहर होते हैं, तो प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकते हैं.

विज्ञापन

Babar Azam Doubtful For 1st Test Against England: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. टीम के टेस्ट कप्तान बाबर आजम के पहले टेस्ट में खेलने पर संदेह बना हुआ है. पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 19 अगस्त से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाएगा.

विज्ञापन

बाबर को पिछले सप्ताह बेकेनहम में प्रोफेशनल काउंटी क्लब सेलेक्ट XI के खिलाफ खेले गए तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दौरान उंगली में चोट लगी थी. इसी चोट के कारण अब उनके पहले टेस्ट में खेलने को लेकर फैसला मैच वाले दिन तक टल सकता है.

फिटनेस पर फैसला बाकी

सोमवार को बाबर ने पहले टेस्ट से पहले नेट्स में थोड़ी देर बल्लेबाजी जरूर की, लेकिन अभी मेडिकल टीम की ओर से उन्हें खेलने की हरी झंडी नहीं मिली है. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबर की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया. उन्होंने कहा कि बाबर के खेलने या नहीं खेलने का फैसला मेडिकल टीम की सलाह के बाद मैच के दिन ही लिया जाएगा. अब्बास ने बताया कि बाबर ने सोमवार को थ्रोडाउन और बल्लेबाजी अभ्यास किया, लेकिन अंतिम फैसला मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही होगा.

बाबर नहीं खेले तो इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

अगर बाबर आजम पहले टेस्ट से बाहर होते हैं तो पाकिस्तान की प्लेइंग XI में सऊद शकील और आवैस जफर को मौका मिल सकता है. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव देखने को मिल सकता है. पाकिस्तान ने हाल ही में घरेलू मैदान से बाहर टेस्ट क्रिकेट में आठ मैचों से चले आ रहे हार के सिलसिले को खत्म किया था. ऐसे में टीम चाहेगी कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज की शुरुआत पूरी ताकत के साथ हो.

शान मसूद की वापसी की उम्मीद

पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान शान मसूद को लेकर भी टीम को अच्छी खबर मिली है. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में चोट के कारण बाहर रहने वाले शान ने सोमवार को पूरी प्रैक्टिस में हिस्सा लिया. अब्बास ने बताया कि शान ने पूरा अभ्यास सत्र किया और काफी अच्छी स्थिति में नजर आए. हालांकि, उनकी वापसी पर भी अंतिम फैसला मेडिकल टीम की सलाह के बाद ही होगा.

ये भी पढ़ें: युवी-भज्जी ने गांगुली के साथ किया ऐसा मजाक, कप्तानी छोड़ने को तैयार हो गए थे दादा

शान लौटे तो नंबर-4 पर कौन?

शान मसूद की वापसी होती है तो पाकिस्तान के सामने एक दिलचस्प सवाल होगा कि नंबर-4 पर किसे उतारा जाए. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में शान ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में शतक लगाया था. चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर होने पर उनकी जगह अब्दुल्ला शफीक को मौका मिला.

शफीक ने इस मौके को दोनों हाथों से भुनाया और पहली पारी में नाबाद शतक जड़ दिया. उनकी पारी की बदौलत पाकिस्तान ने बाबर आजम की कप्तानी में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर यादगार जीत दर्ज की. अब इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले बाबर और शान दोनों की फिटनेस पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा सवाल बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत ने तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola