नदिया में डबल मर्डर पर भड़की कांग्रेस, पुलिस मुख्यालय तक निकाली रैली, कानून-व्यवस्था पर उठाये सवाल

Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता. फोटो : प्रभात खबर

Nadia Double Murder: नदिया जिले में कांग्रेस नेता अनीसुर रहमान और उनके बेटे की हत्या के खिलाफ कोलकाता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुख्यालय तक रैली निकाली. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी.

विज्ञापन

Nadia Double Murder: पश्चिम बंगाल में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और राजनीतिक हिंसा के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को राज्य पुलिस मुख्यालय तक विरोध रैली निकाली. प्रदर्शन स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के दिन नदिया जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनीसुर रहमान (50) और उनके बेटे अबू सूफियान (24) की हत्या के विरोध में आयोजित किया गया था. बारिश के बावजूद अलीपुर इलाके में लगभग 500 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

कोलकाता की सड़कों पर प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता. फोटो : प्रभात खबर
कोलकाता की सड़कों पर प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता. फोटो : प्रभात खबर

नदिया और बांकुड़ा की घटनाओं पर बरसे शुभंकर सरकार

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (WBPCC) के अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने रैली का नेतृत्व करते हुए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला. सरकार ने कहा कि अनीसुर रहमान ने हाल ही में नकाशीपाड़ा थाना प्रभारी (IC) से कहा था कि उसकी जान को खतरा है. इसके बावजूद पुलिस ने कोई सुरक्षा नहीं दी. हमलावरों ने बीच सड़क पर पिता-पुत्र पर गोलियां बरसाकर और धारदार हथियारों से काटकर उनकी हत्या कर दी.

बांकुड़ा हिंसा का भी शुभंकर ने किया जिक्र

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने बांकुड़ा जिले में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के एक कार्यकर्ता के पिता जनाब माफिक की हत्या का मुद्दा भी उठाया. माफिक की बर्धमान मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. उन पर अपने गांव के स्कूल की बदहाली उजागर करने की वजह से हमला किया गया था.

ये भी पढ़ें: बांकुड़ा में सीजेपी कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या पर राजनीति, ममता बनर्जी ने दिलाया न्याय का भरोसा

कांग्रेस ने सड़क पर उतरने की दी चेतावनी

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में एक के बाद एक हत्याएं हो रही हैं. यदि मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक (DGP) ने त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस पूरे राज्य में उग्र आंदोलन करेगी.

हमारे नदिया जिले के नेता और उनके युवा बेटे पर बदमाशों ने गोलियां बरसायीं और बेरहमी से काट डाला. उन्होंने हाल ही में नकाशीपाड़ा पुलिस थाना प्रभारी को अपनी जान को खतरे के बारे में बताया था. इसी तरह, सीजेपी के एक स्वयंसेवक के पिता जनाब माफिक पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया था. उन्होंने अपने गांव के एक स्कूल को बेहतर बनाने के बारे में बात की थी. बाद में उनकी अस्पताल में उनकी मौत हो गयी. एक के बाद एक घटनाएं हो रही हैं. अगर सरकार और पुलिस प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया, तो कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध में सड़कों पर उतरेंगे. -शुभंकर सरकार, अध्यक्ष, पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस

हत्याकांड का ब्योरा और पुलिस की कार्रवाई

नदिया जिले के नकाशीपाड़ा में कांग्रेस नेता अनीसुर रहमान और उनके बेटे अबू सूफियान की कार रोककर अंधाधुंध फायरिंग की गयी. धारदार हथियारों से भी हमला किया गया. हमले में पिता-पुत्र की मौत हो गयी. इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार

बांकुड़ा में घर में घुसकर माफिक पर किया था हमला

बांकुड़ा जिले के इंडास में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता के पिता जनाब माफिक पर उनके घर में घुसकर भीड़ ने हमला किया था. बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. इस मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 3 आरोपी पुलिस हिरासत में हैं. 5 की शिनाख्त परेड करायी जायेगी.


विज्ञापन
मिथिलेश झा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola