पुरुलिया में बोले शुभेंदु अधिकारी- मई 2027 में ‘जनता की अदालत’ में दूंगा परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी.

Suvendu Adhikari Test 2027: पश्चिम बंगाल के मु्ख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि मई 2027 में कार्यकाल का 1 साल पूरा होने पर जनता की परीक्षा में बैठेंगे और उनसे अपने रिपोर्ट कार्ड पर नंबर देने के लिए कहेंगे.

विज्ञापन

Suvendu Adhikari Test 2027: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा राजनीतिक दांव खेला. पुरुलिया में पेयजल परियोजना के उद्घाटन के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए बंगाल के चीफ मिनिस्टर ने ऐलान किया कि कार्यकाल का पहला साल पूरा होने पर यानी 9 मई 2027 को वह ‘जनता की अदालत’ में परीक्षा देंगे और उसी दिन जनता के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि जनता ने उन्हें 10 में से कम से कम 9 अंक नहीं दिये, तो वह अपनी नाकामी स्वीकार कर लेंगे.

विज्ञापन
उस दिन आप कहेंगे कि आपने सही व्यक्ति को चुना. हम पर विश्वास रखें, हमें समय दें, हम आपके कल्याण के लिए काम करेंगे. मैं मई 2027 में जनता की अदालत में पेश होऊंगा और लोगों को मेरे काम का फैसला करने दूंगा. -शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

शुभेंदु अधिकारी के संबोधन की खास बातें

  • जनता की अदालत में रिपोर्ट कार्ड: 9 मई 2027 को मेरे कार्यकाल का एक साल पूरा होगा. उस दिन मैं जनता की परीक्षा में बैठूंगा. मूल्यांकन आप करेंगे. अगर मुझे 10 में से 9 अंक नहीं मिले, तो मैं अपनी नाकामी स्वीकार कर लूंगा.
  • आपको होगा सही चुनाव पर भरोसा : शुभेंदु अधिकारी ने राज्यवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा- मुझे पूरा विश्वास है कि आप खुद कहेंगे कि आपने सही व्यक्ति और सही पार्टी को राज्य की जिम्मेदारी सौंपी है. हमें थोड़ा समय दें, हम आपके कल्याण के लिए समर्पित होकर काम करेंगे.

ये भी पढ़ें: पुरुलिया में ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड स्टील परियोजना का शिलान्यास, 5000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

पेयजल परियोजना 100 दिन के रिपोर्ट कार्ड का हिस्सा

पुरुलिया में 1,296 करोड़ रुपए की JICA समर्थित पेयजल परियोजना के उद्घाटन को सरकार के 100 दिनों के काम-काज के प्रतीक के रूप में पेश किया गया.

स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की अपील

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को पुरुलिया के रघुनाथपुर में 4,000 करोड़ रुपए की ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड स्टील परियोजना का शिलान्यास किया. इस परियोजना के शुरू होने से 5,000 लोगों को रोजगार मिलेगा. मुख्यमंत्री ने कंपनी से अपील की है कि वह स्थानीय बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर काम दें.

ये भी पढ़ें: Video: पुरुलिया में गलत इलाज से महिला की मौत, नर्सिंग होम सील, पीड़ित परिवार को शुभेंदु अधिकारी ने दी 5 लाख की मदद


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola