Video: पुरुलिया में गलत इलाज से महिला की मौत, नर्सिंग होम सील, पीड़ित परिवार को शुभेंदु अधिकारी ने दी 5 लाख की मदद
Purulia Nursing Home Death: पुरुलिया में गलत इलाज से रीता बाउरी (27) की मौत हो गयी. स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर नर्सिंग होम को सील कर दिया गया. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर परिवार को 5 लाख रुपए का चेक मिला. एसपी ने कहा- वह उठायेंगे मृतका के बच्चे की पढ़ाई का खर्च.
पुरुलिया से हंसराज सिंह की रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में एक महिला की गलत इलाज से हुई मौत के बाद प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया है. नर्सिंग होम को सील कर दिया गया. पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी. मृतका जिले के नितुड़िया के मदनडीह गांव की रहने वाली थी. उसका नाम रीता बाउरी (27) है. रीता की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की.
मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवार को मदद
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर ‘मुख्यमंत्री राहत कोष’ से पीड़िता के परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गयी है. मंगलवार रात स्थानीय विधायक मामनी बाउरी, पुरुलिया के जिलाधिकारी (DM) और जिला पुलिस अधीक्षक (SP) कुमार सानी राज ने मृतका के आवास पहुंचकर परिजनों को 5 लाख रुपए का चेक सौंपा.
ये भी पढ़ें: पुरुलिया : इलाज में लापरवाही से मौत का आरोप, थाने पर परिजनों का प्रदर्शन
बच्चे की पढ़ाई का खर्च उठायेंगे एसपी
प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ है. पुरुलिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार सनी राज ने आश्वासन दिया कि तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले मृतका के बच्चे की पढ़ाई का पूरा खर्च वह खुद उठायेंगे. मुख्यमंत्री की ओर से मिली आर्थिक सहायता और प्रशासनिक सहयोग के लिए मृतका के पति समीर बाउरी ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया.
ये भी पढ़ें: लेबर कोड रद्द करने की मांग पर पुरुलिया में वामदलों का जेल भरो आंदोलन, जमकर किया हंगामा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए