PHOTO: तेज प्रताप यादव की 5 तस्वीरें, कभी देसी अंदाज तो कभी दिखा अलग लुक, खूब हुई चर्चा

Updated:
1 / 6
तेज प्रताप यादव के नए अंदाज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं। कभी वेस्टर्न लुक तो कभी देसी अंदाज में, उनकी ये झलकियां खूब चर्चा बटोर रही हैं।
फुल स्क्रीन में देखें

तेज प्रताप यादव की तस्वीर

तेज प्रताप यादव के नए अंदाज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं। कभी वेस्टर्न लुक तो कभी देसी अंदाज में, उनकी ये झलकियां खूब चर्चा बटोर रही हैं।

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 6
तेज प्रताप यादव का नया अंदाज, वायरल तस्वीरों ने खींचा ध्यान
फुल स्क्रीन में देखें

ब्लैक टक्सीडो में तेज प्रताप यादव, साथ में नजर आईं मल्लिका शेरावत

तेज प्रताप यादव का नया अंदाज, वायरल तस्वीरों ने खींचा ध्यान

तेज प्रताप यादव की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। तस्वीर में वह ब्लैक टक्सीडो पहने नजर आ रहे हैं, जबकि उनके साथ एक महिला दिखाई दे रही हैं. तस्वीरों में महिला तेज प्रताप के कोट को ठीक करती नजर आती हैं। हाल में तेज प्रताप और अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा, जिसमें मल्लिका उन्हें कोट पहनाने में मदद करती दिखीं.

3 / 6
फोन में कुछ देखते नजर आए तेज प्रताप और मल्लिका शेरावत
फुल स्क्रीन में देखें

ब्लैक ड्रेस में मल्लिका, साथ में तेज प्रताप का खास अंदाज

फोन में कुछ देखते नजर आए तेज प्रताप और मल्लिका शेरावत

तेज प्रताप यादव और बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत की साथ बैठे हुए तस्वीर सामने आई है. तस्वीर में दोनों एक मोबाइल फोन की स्क्रीन पर कुछ देखते नजर आ रहे हैं. मल्लिका शेरावत तेज प्रताप के पास बैठी दिखाई दे रही हैं.दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

4 / 6
अपने पैतृक गांव पहुंचते ही दिखा देसी अंदाज तेज प्रताप यादव का
फुल स्क्रीन में देखें

पैतृक गांव फुलवरिया में देसी अंदाज में

अपने पैतृक गांव पहुंचते ही दिखा देसी अंदाज तेज प्रताप यादव का

तेज प्रताप यादव अपने पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे तो उनका बिल्कुल देसी अंदाज देखने को मिला. गाव की गलियों में उन्होंने साइकिल से घूमकर ग्रामीणों से मुलाकात की और स्थानीय लोगों के बीच वक्त बिताया. इस दौरान उन्होंने गन्ने का जूस भी चखा और गांव के माहौल का आनंद लिया.

5 / 6
लालू यादव के अंदाज में दिखे तेज प्रताप, पीली टोपी में समर्थकों के बीच खास
फुल स्क्रीन में देखें

पीली-हरी टोपी में समर्थकों के बीच बैठे तेज प्रताप यादव

लालू यादव के अंदाज में दिखे तेज प्रताप, पीली टोपी में समर्थकों के बीच खास

तस्वीर में तेज प्रताप यादव सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ पीली-हरी टोपी पहने नजर आ रहे हैं। उनके आसपास मौजूद समर्थक भी इसी तरह की टोपी पहने दिखाई दे रहे हैं. तेज प्रताप का यह देसी और सहज अंदाज उनके पिता लालू प्रसाद यादव की उस शैली की याद दिलाता है, जिसमें वे आम लोगों और ग्रामीण माहौल के बीच बिल्कुल सहज नजर आते रहे हैं.

6 / 6
पीली टोपी और बांसुरी के साथ तेज प्रताप यादव का कृष्ण अवतार, साथ दिखे दिनेश लाल यादव
फुल स्क्रीन में देखें

पीली टोपी और बांसुरी के साथ तेज प्रताप यादव का खास अंदाज

पीली टोपी और बांसुरी के साथ तेज प्रताप यादव का कृष्ण अवतार, साथ दिखे दिनेश लाल यादव

तस्वीरों में तेज प्रताप यादव पीली टोपी और पीले परिधान में बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में उनके साथ भोजपुरी अभिनेता-गायक दिनेश लाल यादव भी दिखाई दे रहे हैं. तेज प्रताप का यह कृष्ण-प्रेरित अंदाज और हाथों में बांसुरी वाला लुक सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. तेज प्रताप इससे पहले भी अलग-अलग पारंपरिक और धार्मिक अंदाज में नजर आते रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन