PHOTOS: राजकीय श्रावणी मेला के 14वें दिन बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ी कांवरियों की भीड़, देखें तस्वीरें

Updated:
1 / 5
PHOTOS: राजकीय श्रावणी मेला में बुधवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण के लिए कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने बाबा पर जलार्पण किया.
फुल स्क्रीन में देखें

PHOTOS: राजकीय श्रावणी मेला में बुधवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण के लिए कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने बाबा पर जलार्पण किया.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 5
सुबह-सुबह खुले मंदिर के पट
फुल स्क्रीन में देखें

सुबह-सुबह खुले मंदिर के पट

राजकीय श्रावणी मेला के 14वें दिन बुधवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पट सुबह 04:07 बजे खुले. पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया. कांवरियों ने कतारबद्ध होकर बाबा पर जलार्पण शुरू किया.

3 / 5
‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से मेला क्षेत्र गूंज उठा
फुल स्क्रीन में देखें

‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से मेला क्षेत्र गूंज उठा

सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का जल लेकर पहुंचे हजारों कांवरियों के ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से रूट लाइन और मेला क्षेत्र गूंज उठा.

4 / 5
श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
फुल स्क्रीन में देखें

श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से जलाभिषेक किया. दूर-दराज से पहुंचे कांवरियों में बाबा के दर्शन और जलाभिषेक को लेकर खासा उत्साह दिखा. कांवरिया पथ पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही.

5 / 5
सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस बल मुस्तैद
फुल स्क्रीन में देखें

सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस बल मुस्तैद

सुगम जलार्पण और सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस बल मेला क्षेत्र में मुस्तैद रहा. कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola