Shravani Mela: देवघर में कांवरियों के लिए बड़ी डिजिटल सौगात, अब चुटकियों में मिलेगी जरूरी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

सूचना पट की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

देवघर श्रावणी मेला में कांवरियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने QR कोड आधारित डिजिटल शिकायत व्यवस्था शुरू की है. जानें कैसे उठाएं इस नई सुविधा का लाभ.

विज्ञापन

देवघर. कांवरियों के सुविधा और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन की ओर से मेला क्षेत्र में जगह-जगह QR कोड वाले सूचना पोस्टर लगाए गये हैं. इन पोस्टरों के माध्यम से श्रद्धालु मेला क्षेत्र में आने वाली विभिन्न समस्याओं की शिकायत सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे. इससे शिकायत दर्ज कराने के लिए कार्यालय या अधिकारियों के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्यूआर स्कैन करते ही आयेंगे कई विकल्प

पोस्टर पर लगे QR कोड को मोबाइल से स्कैन करने के बाद श्रद्धालुओं के सामने नागरिक सुझाव एवं शिकायत से संबंधित विकल्प उपलब्ध होंगे. इनमें शौचालय व स्वच्छता संबंधी समस्या, परिवहन व यातायात, अत्यधिक भीड़ व सुरक्षा, साफ-सफाई व कचरा, खोया सामान व चोरी, पीने के पानी की समस्या, प्रकाश व बिजली, तेज आवाज व अशांति, लापता व्यक्ति तथा अन्य शिकायत के विकल्प शामिल किये गये हैं.

शौचालय-स्वच्छता की समस्या से लेकर सुरक्षा तक की शिकायत होगी दर्ज

QR कोड आधारित व्यवस्था में शौचालय व स्वच्छता, परिवहन व यातायात, अत्यधिक भीड़ व सुरक्षा, साफ-सफाई व कचरा, खोया सामान व चोरी, पीने के पानी, प्रकाश व बिजली जैसी समस्याओं की शिकायत की जा सकेगी. इसके अलावा तेज आवाज व अशांति, लापता व्यक्ति और अन्य शिकायतों के लिए भी विकल्प उपलब्ध कराया गया है.

लाखों कांवरियों के लिए आसान माध्यम बनेगी व्यवस्था

सावन में लाखों की संख्या में कांवरियों और श्रद्धालुओं के देवघर पहुंचने के दौरान कई तरह की छोटी-बड़ी समस्याएं सामने आती हैं. ऐसे में QR कोड आधारित शिकायत व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन तक अपनी समस्या पहुंचाने का आसान माध्यम बनेगी. खासकर भीड़भाड़ वाले मेला क्षेत्र में बिना किसी कार्यालय या अधिकारी की तलाश किये शिकायत दर्ज करना श्रद्धालुओं के लिए राहत की बात होगी.

मेला क्षेत्र में जगह-जगह लगाए गये पोस्टर

प्रशासन की ओर से मेला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर QR कोड वाले सूचना पोस्टर लगाए गये हैं. पोस्टर पर झारखंड सरकार और राजकीय श्रावणी मेला का लोगो भी अंकित है. इसके नीचे जिला प्रशासन, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग, देवघर की ओर से नागरिकों से सुझाव एवं शिकायत दर्ज कराने की अपील की गयी है.

डिजिटल शिकायत मिलने पर संबंधित विभाग करेगा कार्रवाई

प्रशासन का मानना है कि डिजिटल माध्यम से शिकायत मिलने पर संबंधित विभाग को समस्या के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी. मेला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर यह सुविधा उपलब्ध होने से श्रद्धालु अपनी समस्या की सूचना तत्काल प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे.

बेहतर मेला प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

श्रावणी मेला के दौरान लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन की यह पहल श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर मेला प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है. डिजिटल माध्यम से शिकायतों को प्रशासन तक पहुंचाने की व्यवस्था से समस्याओं की पहचान और उनके समाधान में तेजी आने की उम्मीद है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola