बेतिया: धू-धू कर जलने लगा बिजली का केबल, आग की लपटें देख मची अफरातफरी
बेतिया में बिजली का लो टेंशन केबल अचानक आग की लपटों में घिर गया. केबल जलने से इलाके में अफरातफरी मच गई और बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान रहे. स्थानीय लोगों ने समय रहते आग पर काबू पाया, लेकिन विभाग से जल्द मरम्मत की मांग की है.
Bettiah News: बेतिया. शहर के नौरंगाबाग-दुर्गाबाग रोड स्थित पायनियर कोचिंग के पास मंगलवार की देर शाम बिजली का लो टेंशन केबल अचानक धू-धू कर जलने लगा. केबल में आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गयी. आग की लपटें और धुआं देखकर स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया.
केबल में आग लगते ही मची अफरातफरी
स्थानीय लोगों के अनुसार देर शाम अचानक बिजली के लो टेंशन केबल में आग लग गई. देखते ही देखते केबल धू-धू कर जलने लगा और आसपास धुआं फैल गया. आग की लपटें देखकर सड़क से गुजर रहे लोगों के साथ स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए.
समय रहते आग बुझाकर टाली बड़ी अनहोनी
स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास कर आग पर काबू पा लिया. समय रहते आग बुझ जाने से आसपास के घरों और लोगों को किसी बड़ी घटना से बचाया जा सका. आग बुझाने के बाद भी जले हुए केबल के कारण इलाके में कुछ समय तक परेशानी बनी रही.
यह भी पढ़ें: बोरे में छिपाकर नेपाल ले जा रहा था 105 किलो गांजा, बेतिया का आरोपी गिरफ्तार
बिजली आपूर्ति बाधित, अंधेरे में डूबा इलाका
केबल जलने के बाद संबंधित इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. इससे आसपास का क्षेत्र अंधेरे में डूब गया. देर शाम बिजली नहीं रहने के कारण स्थानीय लोगों और दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
बिजली विभाग से मरम्मत की उम्मीद
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने संबंधित बिजली विभाग से जले हुए केबल की जल्द मरम्मत कराने और बिजली आपूर्ति सामान्य करने की मांग की. लोगों का कहना है कि समय रहते खराब बिजली लाइन की मरम्मत नहीं होने पर भविष्य में भी ऐसी घटनाओं का खतरा बना रह सकता है.
यह भी पढ़ें: बोरे में छिपाकर नेपाल ले जा रहा था 105 किलो गांजा, बेतिया का आरोपी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवध किशोर तिवारी
अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए