बोरे में छिपाकर नेपाल ले जा रहा था 105 किलो गांजा, बेतिया का आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

आरोपी.

नेपाल के पर्सा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 105 किलो अवैध गांजा के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है. यह गांजा एक बोरे में छिपाकर ले जाया जा रहा था. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Raxaul News: नेपाल के पर्सा जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 105 किलो अवैध गांजा के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बेतिया जिले के भंगहा श्रीनगर-3 निवासी 50 वर्षीय सउर चौधरी के रूप में हुई है. पुलिस ने गांजा जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पटेर्वासुगौली में पुलिस ने की छापेमारी

जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के अनुसार मादक पदार्थ की बिक्री, वितरण एवं तस्करी की सूचना के आधार पर सोमवार रात इलाका प्रहरी कार्यालय पटेर्वासुगौली और इलाका प्रहरी कार्यालय ठोरी की संयुक्त टीम सोनवर्षा पहुंची थी.

संदिग्ध बोरे की तलाशी में मिला गांजा

पुलिस टीम ने पटेर्वासुगौली गांवपालिका-3 स्थित सड़क किनारे एक खेत में बोरा लेकर जा रहे संदिग्ध व्यक्ति को रोका. तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद बोरे में छिपाकर रखा गया 105 किलो गांजा बरामद हुआ.

पुलिस के अनुसार बरामद गांजे का वजन प्लास्टिक पैकेट को छोड़कर 105 किलो है.

यह भी पढ़ें: रील बनाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे युवा, अभिभावकों को सतर्क रहने की जरूरत

बेतिया जिले का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान भारत के बेतिया जिले के भंगहा श्रीनगर-3 निवासी 50 वर्षीय सउर चौधरी के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे बरामद गांजे के साथ हिरासत में ले लिया है.

तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के प्रवक्ता एवं डीएसपी चक्रबहादुर मल्ल ने बताया कि भारतीय नागरिक को गांजा सहित गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की आगे की जांच की जा रही है और बरामद मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है.

यह भी पढ़ें: रील बनाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे युवा, अभिभावकों को सतर्क रहने की जरूरत


विज्ञापन
मनोज कुमार गुप्ता

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार गुप्ता

मनोज कुमार गुप्ता बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट, रेडियो और डिजिटल माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए अंतरराष्ट्रीय संबंधों, सीमा सुरक्षा और नेपाल की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. सामाजिक सरोकारों में गहरी रुचि के साथ वे क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के प्रयासों के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन