बंगाल में मस्जिदों-मदरसों का बनेगा डेटाबेस, शुभेंदु सरकार ने कमिश्नर-एसपी को सौंपी जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता की एक मस्जिद.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Mosque Survey West Bengal: पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार ने राज्य की मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों का विस्तृत डेटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया है. जानें क्या-क्या जानकारियां मांगी जायेंगी.

विज्ञापन

Mosque Survey West Bengal: पश्चिम बंगाल में मस्जिदों, इदगाहों, दरगाहों, मजारों और मस्जिदों का डेटाबेस बनाने का कार्य शुरू हो गया है. इसके लिए एक तैयार प्रोफॉर्मा राज्य के सभी पुलिस आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को भेजा गया है. इसमें कुल 20 से 26 प्रकार की जानकारियां मांगी गयी है.

विज्ञापन
  • अत्यावश्यक आधार पर सर्वे करने के लिए सभी पुलिस आयुक्तों और अधीक्षकों को भेजा गया पत्र
  • मस्जिद, इदगाह, दरगाह व मजार से जुड़ी कुल 21 जानकारी लेकर तैयार प्रोफॉर्मा भरकर भेजने का निर्देश
  • मदरसों के सर्वे के लिए अलग प्रोफॉर्मा, इसमें मांगी गयी हैं कुल 26 प्रकार की जानकारियां

मस्जिद, ईदगाह, दरगाह व मजार से मांगी ये सूचनाएं

मस्जिद, ईदगाह, दरगाह व मजार से संबंधित जो जानकारियां मांगी गयी हैं, वह इस प्रकार है.

  • कितने वर्ष पुराने हैं
  • सीमा से दूरी (एरियल) कितनी है
  • किस प्रकार की जमीन (सराकरी, वक्फ भूमि, निजी, अतिक्रमित) पर बने हैं.
  • क्या रजिस्टर्ड है?
  • वैध या अवैध?
  • भवन का क्षेत्रफल कितना है?
  • कितनी मंजिल है?
  • फंडिंग का सोर्स (यदि विदेशी फंडिंग है, तो उसका विवरण) क्या है?
  • आवासीय घर है या नहीं?
  • क्या कोई चहारदीवारी है? यदि है, तो उसकी ऊंचाई कितनी है?
  • पिछले 3 वर्षों में क्या कोई विदेशी नागरिक यहां आया है?

इंटेलिजेंस विभाग को भेजनी है जानकारी

निर्देश दिया गया है कि उपरोक्त सारी जानकारियां जगह की तस्वीर के साथ प्रोफॉर्मा में भरकर राज्य के इंटेलिजेंस विभाग को भेजें. इसे मोस्ट अर्जेंट (अत्यावश्यक) मानकर काम करें. हालांकि, यह आंकड़ा क्यों संग्रह किया जा रहा है? इस बारे में कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है.

मदरसों का भी शुरू हुआ सर्वेक्षण

राज्य के मदरसों के सर्वे को लेकर भी प्रोफॉर्मा तैयार किया गया है, जिसमें कुल 26 प्रकार की जानकारियां मांगी गयी है. इसमें प्रमुख सवाल इस प्रकार हैं.

  • मदरसा का नाम और उसका प्रकार (जूनियर, हाई, सीनियर) क्या है?
  • सरकारी मान्यताप्राप्त है या खारीजी है?
  • पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन से मान्यता है या नहीं? यदि है तो मान्यता कितने दिनों तक वैलिड है?
  • जीपीएस को-ऑर्डिनेट के साथ पूरा पता.
  • धार्मिक अनुमोदन (बरेलवी, डियोबंदी, अहले हदीस, शिया, जुह अन्य) किसका है?
  • स्थापना का साल.
  • सीमा से दूरी (एरियल) कितनी है.
  • प्रतिष्ठान के प्रमुख का विवरण.
  • फंडिंग का सोर्स ( सराकरी एडेड, निजी, स्पॉन्सर, विदेशी फंड) क्या है?
  • किस जमीन (सरकारी, वक्फ, निजी, अतिक्रमित) पर निर्मित है?
  • विद्यार्थियों की कुल संख्या (लड़का, लड़की, विदेशी बच्चे) कितनी है?
  • कर्मियों की संख्या (टीचिंग और नन टीचिंग) कितनी है?
  • आवासीय है या नहीं?
  • आवासीय है तो कितने रूम हैं?
  • पढ़ाने की भाषा क्या है?
  • कोर्स और विषयों का डिटेल्स?
  • नजदीकी शिक्षण प्रतिष्ठान (सरकारी स्कूल ) की दूरी कितनी है?
  • पहले क्या कोई अनहोनी हुई है?
  • चहारदीवारी है या नहीं? यदि है तो उसकी ऊंचाई कितनी है?
  • प्रतिष्ठान से जुड़ा अदालत में कोई मामला यदि चल रहा है, तो उसका पूर्ण विवरण.
  • प्रतिष्ठान के बोर्ड या फैकल्टी में किसी एफआईआर में नामजद या चार्जशीटेड व्यक्ति का नाम है या नहीं? है तो पूरा विवरण.
  • प्रतिष्ठान का कोई पूर्व छात्र किसी राजनीतिक पार्टी में सांगठनिक पद पर है? अगर हां, तो उसका पूरा विवरण.
  • क्या प्रतिष्ठान किसी दूसरे देशों के साथ फॉरेन एक्सचेंज प्रोग्राम चला रहा है? यदि हां, तो उसका पूरा विवरण.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola