पुरुलिया : इलाज में लापरवाही से मौत का आरोप, थाने पर परिजनों का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

इलाज में लापरवाही से मरीज की मौत का आरोप, थाने के सामने परिजनों का प्रदर्शन, | Prabhat Khabar Network

Purulia News: पुरुलिया के नितुड़िया में एक नर्सिंग होम पर इलाज में लापरवाही का आरोप. महिला की मौत के बाद परिजनों ने थाने पर किया जोरदार प्रदर्शन. जांच की मांग.

विज्ञापन

Purulia News: पुरुलिया जिले में इलाज में लापरवाही के कारण एक महिला मरीज की मौत का आरोप लगाते हुए नितुड़िया में हंगामा. नितुड़िया स्थित एक निजी नर्सिंग होम के चिकित्सक पर गलत इलाज का आरोप लगाते हुए मृतका के परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाने के सामने प्रदर्शन किया. परिजनों के अनुसार, नितुड़िया निवासी (27) वर्षीय गृहिणी रीता बाउरी को गर्भनिरोधक ऑपरेशन के लिए बुधवार को उक्त निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. ऑपरेशन के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. आरोप है कि परिजन उससे मिलने की कोशिश करते रहे, लेकिन उन्हें मरीज की स्थिति के बारे में सही जानकारी नहीं दी गयी. परिवार का कहना है कि शनिवार को रीता की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए आसनसोल के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया.वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के सामने प्रदर्शन किया. इधर, इसी चिकित्सक पर कल्पना मंडल नामक एक महिला ने भी ट्यूमर के ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया है.उनका दावा है कि ऑपरेशन के बाद उनकी दोनों किडनियां खराब हो गयीं. परिजनों और स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी चिकित्सक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा आवश्यकता पड़ने पर उनका लाइसेंस रद्द करने की मांग की है. घटना के बाद संबंधित निजी नर्सिंग होम के बंद रहने की बात सामने आयी है. वहीं, रीता बाउरी की मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए आसनसोल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का स्पष्ट पता चल सकेगा. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.


विज्ञापन
Hansraj Singh

लेखक के बारे में

By Hansraj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola