200 फीट लंबे तिरंगे के साथ आसनसोल में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा रैली मे शामिल जिलाधिकारी व विधायक | Prabhat Khabar Network

Har Ghar Tiranga: स्वतंत्रता दिवस से पहले आसनसोल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 200 फीट के तिरंगे संग भव्य रैली निकली. शहर में दिखा देशभक्ति का रंग.

विज्ञापन

Har Ghar Tiranga: स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सोमवार को आसनसोल में भव्य तिरंगा रैली निकाली गयी. रैली का मुख्य आकर्षण 200 फीट लंबा विशाल राष्ट्रीय ध्वज रहा. इस विशाल तिरंगे को हाथों में लेकर स्कूली छात्र-छात्राओं, आम लोगों, सरकारी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साह के साथ रैली में हिस्सा लिया. रैली की शुरुआत आसनसोल के रविंद्र भवन के सामने से हुई। यहां से रैली जीटी रोड के भगत सिंह मोड़, बर्नपुर रोड और कोर्ट मोड़ होते हुए पोलो ग्राउंड पहुंची, जहां इसका समापन हुआ. पूरे रास्ते देशभक्ति के नारों और तिरंगे के साथ लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम में पश्चिम बर्दवान के जिलाधिकारी एस. पोनाबलम, आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणव कुमार सहित विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, अरिजीत राय और पार्थ घोष मौजूद रहे. पश्चिम बंगाल सरकार की पहल पर राज्य के सभी जिलों और ब्लॉकों में एक सप्ताह तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. पश्चिम बर्दवान जिले में भी तिरंगा रैली, रंगोली प्रतियोगिता और आम लोगों के बीच राष्ट्रीय ध्वज वितरण सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. जिलाधिकारी एस. पोन्नमबलम ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिले के विभिन्न हिस्सों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य आम लोगों के बीच राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है. आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि पूरे राज्य में सप्ताहभर तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इनमें सरकारी अधिकारी, आम लोग और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हाथ में लेकर एक साथ कदम मिलाना देश के लोकतंत्र और कानून के प्रति विश्वास का संदेश भी देता है. स्वतंत्रता दिवस से पहले 200 फीट लंबे विशाल राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकली इस रैली ने आसनसोल शहर में देशभक्ति का माहौल और भी उत्साहपूर्ण बना दिया. बताया गया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम 17 अगस्त तक जारी रहेंगे. तिरंगा रैली के पूर्व कल्याणपुर हाउसिंग स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में रंगोली बनाकर हर घर तिरंगा परियोजना का उद्घाटन जिलाधिकारी एस पोन्नमबलम ने किया.


विज्ञापन
Santosh Vishwakarma

लेखक के बारे में

By Santosh Vishwakarma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola