PHOTOS: ममता बनर्जी की कार को चारों ओर से घेरकर किया गया हमला, शांत बैठी रहीं तृणमूल सुप्रीमो

Updated:
1 / 6
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कार पर कांचरापाड़ा में भीड़ ने हमला कर दिया. इस दौरान कार पर जूते-चप्पल, ईंट-पत्थर और कीचड़ फेंके गये. घटना के बाद सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाये गये.
फुल स्क्रीन में देखें

कार में बैठीं ममता बनर्जी और बाहर गुस्से का इजहार करते लोग.

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कार पर कांचरापाड़ा में भीड़ ने हमला कर दिया. इस दौरान कार पर जूते-चप्पल, ईंट-पत्थर और कीचड़ फेंके गये. घटना के बाद सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाये गये.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 6
लोगों का गुस्सा या राजनीतिक बदला?
फुल स्क्रीन में देखें

लोगों का गुस्सा या राजनीतिक बदला?

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरकर कांचरापाड़ा में उनकी कार पर भीड़ ने हमला कर दिया. जूते-चप्पल, ईंट-पत्थर और कीचड़ फेंके. तृणमूल कांग्रेस ने इसे भारतीय जनता पार्टी की कारस्तानी बताया है. भाजपा ने कहा है कि यह लोगों का गुस्सा है.

3 / 6
ममता की कार को घेरकर किया हमला
फुल स्क्रीन में देखें

ममता की कार को घेरकर किया हमला

ममता बनर्जी अपनी पार्टी की एक नेता के पति की पुलिस हिरासत में मौत के बाद शोक संतप्त परिवार से मिलने हालीशहर पहुंचीं थीं. तभी उनकी को घेरकर हमला किया गया.

4 / 6
सुरक्षा के इंतजाम पर सवाल
फुल स्क्रीन में देखें

सुरक्षा के इंतजाम पर सवाल

ममता बनर्जी की कार पर हमला करने वालों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनकी सुरक्षा के इंतजाम वहां किये ही नहीं गये थे.

5 / 6
दूर से ईंट-पत्थर, जूते-चप्पल और बोतल फेंके
फुल स्क्रीन में देखें

दूर से ईंट-पत्थर, जूते-चप्पल और बोतल फेंके

पुलिसकर्मियों की वजह से सभी लोग ममता बनर्जी की कार के पास तक नहीं पहुंच पाये. ऐसे में कुछ लोगों ने दूर से ही कार को निशाना बनाकर ईंट-पत्थर, जूते-चप्पल और बोतलें फेंकीं.

6 / 6
डर गयीं थीं डोला सेन
फुल स्क्रीन में देखें

डर गयीं थीं डोला सेन

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री के साथ सांसद डोला सेन और कल्याण बनर्जी भी थे. कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की हत्या की साजिश रची थी.

विज्ञापन
विज्ञापन
मिथिलेश झा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola