दक्षिण बंगाल के 6 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट! समुद्र में उठ सकती हैं ऊंची लहरें, जानें कोलकाता का मौसम

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता में वर्षा का दृश्य.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

South Bengal Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बने नये कम दबाव के क्षेत्र से दक्षिण बंगाल में बारिश जारी. 6 जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. कहा है कि समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका है. जानिए पूरा वेदर अपडेट.

विज्ञापन

South Bengal Weather Update: बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर से निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बन रहा है. इसके प्रभाव से दक्षिण बंगाल में बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राज्य के 6 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. सप्ताह के मध्य में कुछ जिलों में भारी बारिश दोबारा शुरू हो सकती है. हालांकि, उत्तर बंगाल में फिलहाल किसी बड़े प्राकृतिक प्रकोप की आशंका नहीं है, लेकिन हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा वहां भी जारी रहेगी.

विज्ञापन

दक्षिण बंगाल के जिलों के लिए मौसम की चेतावनी

कोलकाता स्थित अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में बारिश की स्थिति इस प्रकार रहेगी. रविवार को उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व बर्धमान और बीरभूम में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जतायी गयी है.

  • सोमवार का अलर्ट : उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया और बांकुड़ा जिले में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी जारी की गयी है.
  • मंगलवार का मौसम : दक्षिण बंगाल के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी. हालांकि इसके लिए कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है.
  • बुधवार का मौसम : दक्षिण बंगाल के जिलों में वर्षा का दौर जारी रहेगा. हालांकि, मौसम विभाग ने कोई स्पेशल अलर्ट जारी नहीं किया है.
  • गुरुवार से शनिवार : दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर जिले में भारी (7 से 11 सेंटीमीटर) वर्षा होने का अनुमान है. पश्चिम मेदिनीपुर में शुक्रवार और शनिवार को भारी वर्षा की आशंका मौसम विभाग ने जतायी है.

मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

मौसम विभाग ने रविवार को मछुआरों को समुद्र में जाने से रोक दिया, क्योंकि हवा की रफ्तार 55 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना थी. रविवार रात 11:30 बजे तक तटीय इलाकों में 1.1 से 1.3 मीटर ऊंची लहरें उठने और समुद्र में उथल-पुथल की चेतावनी दी गयी है. हालांकि, सोमवार से मछुआरों पर समुद्र में जाने को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा.

उत्तर बंगाल और कोलकाता के मौसम का हाल

रविवार को उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग और अलीपुरदुआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी, जबकि उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का अलर्ट रहा. सोमवार को भी इन जिलों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गयी है. बुधवार को फिर से दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर में भारी बारिश की संभावना है.

कोलकाता का कैसा रहेगा मौसम

इस दौरान महानगर कोलकाता में आसमान मुख्य रूप से बादलों से घिरा रहेगा. शहर के विभिन्न हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. आंधी भी चल सकती है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola