आरजी कर मामले की बरसी पर बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज में शोकसभा, दो मिनट का मौन कर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

श्रद्धांजलि देते डॉक्टर

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना की बरसी पर बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज में शोक सभा आयोजित की गई. स्वास्थ्यकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतका को श्रद्धांजलि दी और न्याय की मांग की.

विज्ञापन

बांकुड़ा से प्रणव बैरागी की रिपोर्ट

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला चिकित्सक की मौत की घटना की बरसी पर रविवार को राज्यभर में शोक और विरोध कार्यक्रम आयोजित किए गए. न्याय की मांग को लेकर राज्य सरकार के निर्देशानुसार सुबह 11 बजे से 11 बजकर दो मिनट तक स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतका को श्रद्धांजलि दी.

अस्पताल परिसर में हुई श्रद्धांजलि सभा

इसी क्रम में बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भी शोक कार्यक्रम आयोजित किया गया. अस्पताल परिसर में सुबह 11 बजे चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर आरजी कर की घटना में जान गंवाने वाली महिला चिकित्सक को श्रद्धांजलि अर्पित की.

ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के एमएसवीपी डॉ. अर्पण गोस्वामी समेत अस्पताल के चिकित्सक, स्टाफ नर्स एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान सभी ने मृतका के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय की मांग दोहराई.

सुरक्षा सुनिश्चित करना समय की मांग

चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि आरजी कर की घटना ने पूरे चिकित्सा जगत को झकझोर कर रख दिया था. अस्पतालों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना समय की मांग है. ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2024 में हुई थी महिला डॉक्टर की मौत

9 अगस्त 2024 को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला चिकित्सक की मौत के बाद पूरे राज्य में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुआ था. घटना की बरसी पर रविवार को राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में शोक कार्यक्रम आयोजित कर मृतका को श्रद्धांजलि दी गई और न्याय की मांग को एक बार फिर मजबूती से उठाया गया.

Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में


विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola