अमित शाह के बाद शुभेंदु अधिकारी से मिले 2 TMC सांसद, मुसलमानों को निशाना बनाने का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

शुभेंदु अधिकारी, (ऊपर) खलीलुर रहमान और (नीचे) अबू तहेर खान.

Bengal Loudspeaker Removal Controversy: मुर्शिदाबाद के 3 मुस्लिम सांसदों ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात कर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने और SIR ट्रिब्यूनल में देरी का मुद्दा उठाया. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

Bengal Loudspeaker Controversy: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के 2 सांसदों अबू ताहेर खान और खलीलुर रहमान ने शनिवार को राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) से मुलाकात की. बैठक के दौरान सांसदों ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) ट्रिब्यूनल में लंबित मामलों में हो रही देरी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया.

विज्ञापन

‘लाउडस्पीकर हटाना दुर्भाग्यपूर्ण’

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मुर्शिदाबाद के टीएमसी (TMC) सांसद अबू ताहेर खान ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि राज्य में मुस्लिम समुदाय को जान-बूझकर निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा- मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. बंगाल में मुसलमानों को टार्गेट किया जा रहा है. कृपया इसे रोकें, हमें शांतिपूर्वक इबादत करने की अनुमति मिलनी चाहिए.

हम कोर्ट के आदेश के खिलाफ नहीं : ताहेर

अबू ताहेर खान ने आगे कहा कि वे अदालत के आदेशों के पालन के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन जिस तरह से मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाये जा रहे हैं, वह गलत है. उन्होंने राज्य पुलिस पर इस मामले में ‘जरूरत से ज्यादा उत्साह’ दिखाने का आरोप लगाया. उन्होंने मुख्यमंत्री से इस पर तुरंत रोक लगाने की अपील की.

ये भी पढ़ें: एनडीए की बैठक से दूरी बनाने वाले टीएमसी के 3 सांसद अमित शाह से मिले, जानें क्या हैं इसके मायने

‘SIR ट्रिब्यूनल में देरी से आम नागरिक परेशान’

दोनों सांसदों ने मुर्शिदाबाद जिले में SIR ट्रिब्यूनल के समक्ष लंबित मामलों का मुद्दा भी उठाया. अबू ताहेर खान ने कहा कि मतदाता सूची से जिन वैध नागरिकों के नाम हटा दिये गये हैं, उन्हें ट्रिब्यूनल के फैसलों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है.

वैध मतदाताओं के नाम सूची से कटने और ट्रिब्यूनल में देरी होने के कारण लोगों को पासपोर्ट सत्यापन, जमीन की रजिस्ट्री और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. हमने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि इन सुनवाइयों में तेजी लायी जाये और 31 दिसंबर तक सभी मामलों का निपटारा किया जाये. -अबू ताहेर खान, सांसद, तृणमूल कांग्रेस

ये भी पढ़ें: NCPI का भाजपा में विलय करेंगे तृणमूल के बागी 20 सांसद? जानें शमिक भट्टाचार्य ने क्या कहा

अमित शाह से मुलाकात के 2 दिन बाद शुभेंदु संग बैठक

अबू ताहेर खान, खलीलुर रहमान और पूर्व क्रिकेटर व बहरामपुर सांसद यूसुफ पठान की नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात के ठीक 2 दिन बाद सीएम शुभेंदु अधिकारी से यह मुलाकात हुई है. दिल्ली में हुई उस बैठक में भी इन नेताओं ने पश्चिम बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाये जाने का मुद्दा उठाया था.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola