भारत-नेपाल सीमा पर 31.25 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाली नंबर की बाइक जब्त

Updated:
विज्ञापन
गिरफ्तार तस्कर के साथ पुलिस टीम | Prabhat Khabar Network

पश्चिम चंपारण पुलिस को भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. इनरवा थाना पुलिस ने 31 किलो से अधिक गांजा और तस्करी में प्रयुक्त नेपाली नंबर की बाइक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई से सीमावर्ती इलाकों में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

Bettiah News: भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पश्चिम चंपारण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इनरवा थाना पुलिस ने सीमा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 31 किलो 250 ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही नेपाली नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है. इस कार्रवाई के बाद सीमावर्ती इलाके में सक्रिय तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है.

गुप्त सूचना पर सीमा पर की गई नाकेबंदी

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि नेपाल से गांजे की एक बड़ी खेप इनरवा के रास्ते भारतीय क्षेत्र में लाई जा रही है. सूचना मिलते ही इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या-419 के पास इनरवा बाजार स्थित हनुमान गली में नाकेबंदी कर दी.

बाइक छोड़कर भागने लगे तस्कर, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा

नाकेबंदी के दौरान नेपाली नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक भारतीय सीमा में प्रवेश करते दिखाई दिए. पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों बाइक पर लदी गांजे की बोरी फेंककर भागने लगे. हालांकि पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को खदेड़कर मौके पर ही पकड़ लिया.

तलाशी के दौरान बाइक पर रखी बोरी से 31 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने गांजा और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया.

एक आरोपी बिहार और दूसरा नेपाल का निवासी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के बस्ठा गांव निवासी साहेब कुमार तथा नेपाल के महूवन गांव निवासी सोबरन साह के रूप में हुई है. दोनों से पूछताछ कर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे बिहार में किसे पहुंचाया जाना था.

तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस तस्करी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है. भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए आगे भी लगातार सघन जांच और छापेमारी अभियान जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: बगहा: जुलाई महीने में 408 अपराधी गिरफ्तार, समीक्षा बैठक में SP ने दिए सख्त निर्देश


विज्ञापन
अवध किशोर तिवारी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन