Photos: बारिश में निखर उठती है 'झरनों के शहर' रांची की खूबसूरती, वीकेंड में घूम आएं ये 5 वादियां

Updated:
1 / 6
झारखंड की राजधानी रांची मानसून में प्रकृति की चादर ओढ़ लेती है. 'सिटी ऑफ फॉल्स' में वीकेंड पर घूमने के लिए 5 बेहतरीन जगहें हैं, जहां आप झरनों और हरियाली का आनंद ले सकते हैं.
फुल स्क्रीन में देखें

रांची के दशम और जोन्हा फॉल की फोटो

झारखंड की राजधानी रांची मानसून में प्रकृति की चादर ओढ़ लेती है. 'सिटी ऑफ फॉल्स' में वीकेंड पर घूमने के लिए 5 बेहतरीन जगहें हैं, जहां आप झरनों और हरियाली का आनंद ले सकते हैं.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 6
जोन्हा फॉल
फुल स्क्रीन में देखें

जोन्हा फॉल की फोटो

जोन्हा फॉल

'गौतम धारा' के नाम से प्रसिद्ध यह प्राकृतिक झरना पहाड़ियों और जंगलों से घिरा हुआ है. बारिश के दिनों में यहां बहती शीतल धाराएं और हरियाली पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं.

3 / 6
हुंडरू फॉल
फुल स्क्रीन में देखें

हुंडरू फॉल की फोटो

हुंडरू फॉल

स्वर्णरेखा नदी पर स्थित हुंडरू फॉल मानसून में पूरे उफान पर होता है. लगभग 320 फीट की ऊंचाई से गिरता पानी और चारों ओर फैले घने जंगल का नजारा इस मौसम में देखते ही बनता है.

4 / 6
पतरातू घाटी
फुल स्क्रीन में देखें

पतरातू घाटी के जाने रास्ता

पतरातू घाटी

रांची से थोड़ी दूरी पर स्थित पतरातू घाटी की घुमावदार सड़कें और हरी-भरी पहाड़ियां मानसून में शिमला या मनाली जैसा अहसास कराती हैं. घाटी से नीचे दिखती पतरातू लेक (डैम) का दृश्य बेहद मनमोहक लगता है.

5 / 6
दशम फॉल
फुल स्क्रीन में देखें

दशम फॉल की फोटो

दशम फॉल

रांची के कांछी नदी पर बना दशम फॉल मानसून के समय बेहद विशाल और खूबसूरत नजर आता है. यहां चट्टानों से टकराकर गिरती पानी की सफेद धारें देखने के लिए मानसून सबसे बेहतरीन समय माना जाता है.

6 / 6
गेतलसूद डैम
फुल स्क्रीन में देखें

गेतलसूद डैम की फोटो

गेतलसूद डैम

रिमझिम बारिश के बीच शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए रांची के गेतलसूद डैम एक बेहतरीन जगह है. शाम के समय यहां का सनसेट और बहती ठंडी हवाएं मन को तरोताजा कर देती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola