17 को मिलेंगे 'अन्नपूर्णा भंडार' के 3000 रुपए, जानें किसके खाते में आयेंगे पैसे, किसको करना होगा इंतजार

Updated:
विज्ञापन

Annapurna Bhandar Yojana West Bengal News

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Annapurna Bhandar Yojana: पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार अन्नपूर्णा भंडार योजना के लाभुकों के लिए अच्छी खबर है. अगस्त से DBT के माध्यम से 3000 रुपए उनके बैंक अकाउंट में भेजे जायेंगे. जानें पात्रता और आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी.

विज्ञापन

Annapurna Bhandar Yojana: अन्नपूर्णा भंडार योजना के अगस्त महीने की राशि का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया है कि योजना के तहत जमा हुए आवेदनों की जांच (वेरिफिकेशन) का काम तेजी से चल रहा है. 17 अगस्त से पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के जरिए पैसे भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. हालांकि, यह राशि फिलहाल सभी आवेदकों को एक साथ नहीं मिलेगी. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि 10 जुलाई तक आवेदन करने वाली जिन महिलाओं के फॉर्म में कोई त्रुटि नहीं थी, उन्हें ही 17 अगस्त को 3000 रुपए मिलेंगे. 10 जुलाई के बाद आवेदन करने वाली महिलाओं को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

31 जुलाई तक मिले 2.16 करोड़ आवेदन

पश्चिम बंगाल सचिवालय नबान्न में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि अन्नपूर्णा योजना के तहत 31 जुलाई तक आवेदन स्वीकार किये गये थे. इस अवधि में कुल 2 करोड़ 16 लाख आवेदन मिले. वर्तमान में अधिकारी यह जांच कर रहे हैं कि जमा की गयी जानकारी सही है या नहीं और आवेदक योजना की सभी शर्तों को पूरा करती हैं या नहीं.

हमने 31 जुलाई तक आवेदन लिये हैं. प्रत्येक आवेदन की बारीकी से जांच चल रही है, जो अब अंतिम चरण में है. आगामी 10 अगस्त को दोपहर 2 बजे मैं और विभागीय मंत्री मालती रावा राय एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी देंगीं कि कौन पात्र हैं और कौन नहीं. -शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

ये भी पढ़ें: अन्नपूर्णा योजना का 3000 निकालने गयी थी महिला, बैंक अकाउंट में मिले 700 करोड़ रुपए, मचा हड़कंप

25 से 60 वर्ष की महिलाओं को मिलेंगे 3,000 रुपए

शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि 10 जुलाई तक के आवेदनों का सत्यापन 17 अगस्त तक पूरा हो जायेगा. इसलिए उस दिन सत्यापित खातों में तीन-तीन हजार रुपए ट्रांसफर कर दिये जायेंगे. हालांकि, 11 जुलाई से 31 जुलाई के बीच आवेदन करने वाली महिलाओं के दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया में थोड़ा अधिक समय लगेगा. उन्होंने कहा कि अगले महीने से यानी सितंबर से हर महीने के दूसरे सप्ताह में ही ये पैसे लाभुकों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिये जायेंगे.

ये भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी ने 1.10 करोड़ महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किये अन्नपूर्णा भंडार के 3000-3000 रुपए

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

योजना को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों को मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी. कहा कि जनता को गुमराह करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है. उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाये जायेंगे. उन्होंने नूर आलम और महबूब नाम के दो व्यक्तियों का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए उनके फर्जी पोस्ट और भ्रामक जानकारियों से सतर्क रहने की अपील की.

ये भी पढ़ें: अन्नपूर्णा भंडार योजना के नये नियमों का खुलासा, क्या एक ही परिवार की 2 महिलाओं को मिलेंगे 3-3 हजार रुपए?

पिछली सरकार की योजनाओं पर उठाये सवाल

इस दौरान मुख्यमंत्री ने ममता बनर्जी सरकार की ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना का जिक्र करते हुए अनियमितताओं का आंकड़ा पेश किया. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2021 में ‘लक्ष्मी भंडार’ की शुरुआत के बाद कई महीनों तक किश्तें रोकी गयीं थीं और अनियमित रूप से भुगतान किया गया था. शुभेंदु अधिकारी ने कहा- हमारे पास सारा हिसाब मौजूद है. हम इस तरह काम नहीं करते. यह जनता का पैसा है. जून से 31 जुलाई तक ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से आये सभी आवेदनों की पारदर्शी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: अन्नपूर्णा भंडार का आपको मिलेगा लाभ? मोबाइल से घर बैठे ऐसे भरें फॉर्म


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola