शुभेंदु अधिकारी ने 1.10 करोड़ महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किये अन्नपूर्णा भंडार के 3000-3000 रुपए

Updated:
विज्ञापन

बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Annapurna Bhandar Yojana: पश्चिम बंगाल की महिलाओं का इंतजार खत्म हुआ. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रदेश की 1.10 करोड़ महिलाओं के खाते में बुधवार को अन्नपूर्णा भंडार योजना के 3000-3000 रुपए ट्रांसफर किये.

विज्ञापन

Annapurna Bhandar Yojana: पश्चिम बंगाल की 1 करोड़ 10 लाख महिलाओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने खुशखबरी दी. उन्होंने अन्नपूर्णा भंडार योजना के तहत महिलाओं को हर महीने दी जाने वाली 3000 रुपए की आर्थिक सहायता बुधवार (1 जुलाई) को उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की.

विज्ञापन

1.60 करोड़ आवेदन मिले, 27 लाख खारिज

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अन्नपूर्णा योजना के लिए 1.60 करोड़ आवेदन मिले थे. इनमें से 27 लाख आवेदन खारिज कर दिये गये. इन्हें नागरिकता और निवास संबंधी संदेह के आधार पर खारिज किया गया है.

भारत के करदाताओं के पैसे विदेशियों को नहीं दे सकते : शुभेंदु

बंगाल के चीफ मिनिस्टर ने योजना के 27 लाख आवेदन को खारिज किये जाने के फैसले को सही ठहराया. उन्होंने कहा कि भारत और पश्चिम बंगाल के करदाताओं (Tax Payers) का धन गैर-भारतीयों को नहीं दे सकते.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Annapurna Bhandar Yojana: नेताजी इंडोर स्टेडियम में हुआ कार्यक्रम

कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में पश्चिम बंगाल की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने महिलाओं के लिए शुरू की गयी आर्थिक सहायता योजना की औपचारिक शुरुआत मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योजना के तहत 27 लाख आवेदनों को खारिज कर दिया गया है. गहन जांच बहुत जरूरी है.

लक्ष्मी भंडार की जगह शुरू हुई है अन्नपूर्णा भंडार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार अन्नपूर्णा योजना के तहत पात्र महिलाओं को 3,000 रुपए की मासिक सहायता दे रही है. इस योजना ने राज्य की पूर्ववर्ती ममता बनर्जी सरकार की ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना की जगह ली है. लक्ष्मी भंडार योजना के तहत लाभुकों को हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक मदद मिलती थी. अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को 1700 रुपए मिलते थे.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में महिलाओं की मौज! अन्नपूर्णा योजना से मिल रहे 3000 रुपए, जानें कब मिलेगी अगली किस्त

अन्नपूर्णा भंडार योजना के नये नियमों का खुलासा, क्या एक ही परिवार की 2 महिलाओं को मिलेंगे 3-3 हजार रुपए?

बंगाल की महिलाओं को मिलेंगे 36000 रुपए, जानिए पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

बंगाल में बदला सियासी मिजाज! भाजपा की 3000 रुपए वाले ‘अन्नपूर्णा भंडार’ के फॉर्म बांट रहे ममता बनर्जी के पार्षद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola