'पुलिस कर रही है लूट, चुनाव के दिन करेंगे सामना': जानिए हुमायूं कबीर ने क्यों रोका प्रचार अभियान

Updated:
विज्ञापन

आम जनता उन्नयन पार्टी सुप्रीमो और विधायक हुमायूं कबीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने रेजिनगर विधानसभा उपचुनाव से पहले चुनावी प्रचार न करने का फैसला किया है. उन्होंने पुलिस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

कोलकाता/मुर्शिदाबाद से अमित शर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन

रेजिनगर विधानसभा उपचुनाव से पहले आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने चुनाव प्रचार नहीं करने का एलान किया है. उन्होंने पुलिस पर उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को परेशान करने तथा गिरफ्तार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब चुनाव प्रचार नहीं किया जायेगा और मतदान के दिन ही स्थिति का सामना किया जायेगा.

भाजपा के पक्ष में काम कर रही पुलिस

नवदा के विधायक और एजेयूपी के संस्थापक कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद रेजिनगर से पार्टी के उम्मीदवार हैं. रविवार को हुमायूं कबीर ने पत्रकारों के समक्ष पुलिस कार्रवाई को लेकर नाराजगी जतायी. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस भाजपा के पक्ष में काम कर रही है और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है. उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में उम्मीदवार किसे साथ लेकर प्रचार करेंगे. इसी वजह से उन्होंने प्रचार अभियान रोकने की घोषणा की.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फेसबुक के माध्यम से जुडेंगे लोगों से

कबीर ने आगे कहा, “हम प्रचार नहीं करेंगे. चुनाव के दिन जो होगा, होगा. पुलिस लूट करेगी और उस लूट का मुकाबला चुनाव के दिन करेंगे.” एजेयूपी को नया चुनाव चिह्न ‘मेज’ मिला है. उन्होंने कहा कि वह प्रतिदिन अपने फेसबुक खाते के माध्यम से लोगों को जानकारी देंगे. रेजिनगर उपचुनाव से पहले पार्टी के नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर भी कबीर ने नाराजगी जतायी है. शुक्रवार को नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी हुई थी. इसके बाद शनिवार को रेजिनगर में निर्दलीय उम्मीदवार सैफुल इस्लाम को बहरमपुर थाने की पुलिस ने एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया. इस्लाम एजेयूपी के प्रखंड अध्यक्ष भी हैं.

Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola