कोलकाता को ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, शुभेंदु अधिकारी सरकार बनायेगी रिंग रोड, फ्लाईओवर और स्काईवॉक

Updated:
विज्ञापन

अग्निमित्रा पॉल ने सरकार की योजनाओं के बारे में दी जानकारी.

Bengal Infra Update: पश्चिम बंगाल सरकार कोलकाता में ट्रैफिक का लोड कम करने के लिए रिंग रोड और ईएम बाईपास से न्यू टाउन तक नया फ्लाईओवर बनायेगी. 900 करोड़ रुपए के मेगा प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी आपको यहां मिलेगी.

विज्ञापन

कोलकाता और उसके आसपास के क्षेत्रों में यातायात को सुगम बनाने तथा व्यापारिक गतिविधियों को गति देने के लिए पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार एक रिंग रोड (Ring Road) और ईएम बाईपास (EM Bypass) को राजारहाट-न्यू टाउन से जोड़ने वाला फ्लाईओवर (Flyover) बनायेगी. बांग्ला बिजनेस कॉन्क्लेव ‘उत्तरायण 2026’ (Uttaran 2026 Bangla Business Conclave) को संबोधित करते हुए नगर विकास एवं नगर पालिका मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पॉल (Agnimitra Paul) ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य शहर में ट्रैफिक जाम को कम करना, कनेक्टिविटी में सुधार करना और निवेश के माहौल को बढ़ावा देना है.

आईटी हब और न्यू टाउन से कनेक्टिविटी होगी बेहतर

प्रस्तावित नया फ्लाईओवर ईएम बाईपास को राजारहाट-न्यू टाउन के सैटेलाइट टाउनशिप से जोड़ेगा, जो राज्य के सबसे तेजी से बढ़ते वाणिज्यिक और आवासीय केंद्रों में से एक है. वर्तमान में 32 किलोमीटर लंबा ईएम बाईपास कोलकाता का मुख्य पूर्वी कॉरिडोर है, जो उत्तर में उल्टाडांगा को दक्षिण में बारुईपुर से जोड़ता है और साल्ट लेक, न्यू टाउन तथा सेक्टर-V के आईटी हब को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करता है.

7 किमी लंबे फ्लाईओवर के प्रस्ताव पर हुई चर्चा

संबंधित विभागीय अधिकारियों के अनुसार, ईएम बाईपास के मेट्रोपॉलिटन इलाके से लगभग 7 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के पुराने प्रस्ताव को फिर से शुरू करने के लिए हाल ही में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई थी. इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 900 करोड़ रुपए है. इसे जल्द ही अंतिम मंजूरी मिलने की संभावना है. इतना ही नहीं, रूबी क्रॉसिंग और डलहौजी क्षेत्र में पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्काईवॉक (Skywalks) बनाने पर भी चर्चा चल रही है.

ये भी पढ़ें: 1-2 वर्ष में मजबूत होगी बंगाल की अर्थव्यवस्था, पुरुलिया में लगेगा 4000 करोड़ का स्टील प्लांट : शुभेंदु अधिकारी

नागरिक सुविधाओं और हरित ऊर्जा पर विशेष जोर

मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा है कि सरकार सड़कों, जल निकासी प्रणालियों, पेयजल आपूर्ति और नागरिक सेवाओं के उन्नयन पर ध्यान केंद्रित कर रही है. सरकार का शासन मॉडल ‘न्यूनतम हस्तक्षेप, अधिकतम सेवा’ (Minimum Intervention, Maximum Service) पर आधारित है.

लांच हुआ स्वच्छ मोबाईल ऐप

नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए राज्य में ‘स्वच्छ’ (Swachh) मोबाइल ऐप लांच किया गया है. इसके जरिये लोग अपने इलाके में जलभराव, अवैध पार्किंग और निर्माण सामग्री से होने वाले अतिक्रमण की शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके साथ ही हर जिले में आधुनिक शवगृह और इलेक्ट्रिक शवदाह गृह स्थापित करने की योजना है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में ठप पड़ी 17 रेल परियोजनाओं पर शुरू होगा काम, जानें क्यों अटके थे प्रोजेक्ट

सोलर एनर्जी का उपयोग बढ़ाने पर जोर

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाते हुए शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने वर्ष 2030 तक नगर निगम और सरकारी भवनों में सोलर पैनल लगाकर नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाने, तालाबों के पुनरोद्धार और मंदिरों के फूलों से अगरबत्ती व गुलाल बनाने जैसी पहलों की भी रूपरेखा तैयार की है.


विज्ञापन
मिथिलेश झा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola