1-2 वर्ष में मजबूत होगी बंगाल की अर्थव्यवस्था, पुरुलिया में लगेगा 4000 करोड़ का स्टील प्लांट : शुभेंदु अधिकारी

Updated:
विज्ञापन

बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य की अर्थव्यवस्था को लेकर दावा किया है कि अगले एक से दो वर्षों में बंगाल की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से मजबूत हो जायेगी. हर क्षेत्र में तेजी से तरक्की होगी. पुरुलिया में 17 अगस्त को 4,000 करोड़ रुपए के स्टील प्लांट की आधारशिला रखी जायेगी. इससे प्रदेश के विकास को रफ्तार मिलेगी.

विज्ञापन

Bengal Economy News: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को राज्य के आर्थिक परिदृश्य को लेकर बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की अर्थव्यवस्था अगले एक से दो वर्षों में पूरी तरह से मजबूत हो जायेगी हर क्षेत्र में प्रदेश तेजी से तरक्की करेगा. कोलकाता के पूर्वी हिस्से में स्थित मिलन मेला मैदान में ‘टेक्सटाइल एक्सपो’ का उद्घाटन करते हुए बंगाल के चीफ मिनिस्टर ने ये बातें कहीं.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के भाषण की खास बातें

  • 17 अगस्त को पुरुलिया में 4,000 करोड़ रुपए के इस्पात संयंत्र की आधारशिला रखेंगे शुभेंदु अधिकारी.
  • राज्य सरकार 1 महीने के भीतर कम से कम 25 नये उद्योगों को इकाइयां लगाने के लिए जमीन देगी.
  • बंगाल में नये उद्योग और फैक्टरियां लगाने को बढ़ावा देने के लिए नयी जमीन अधिग्रहण नीति लागू हुई.
  • निर्मला सीतारमण बंगाल के चाय और टेक्सटाइल सेक्टर के विकास के लिए 24 से 28 अगस्त के बीच प्रदेश का दौरा करेंगी.

पुरुलिया में 4,000 करोड़ के स्टील प्लांट का शिलान्यास

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारीने एक बताया कि वे 17 अगस्त को पुरुलिया जिले में 4,000 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस्पात संयंत्र (स्टील प्लांट) की आधारशिला रखेंगे. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए हर महीने नयी फैक्टरियों के शिलान्यास समारोह आयोजित किये जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: CAG की रिपोर्ट में दिखी बंगाल की बदहाली की तस्वीर, BJP अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी सरकार पर उठाये सवाल

1 महीने में 25 उद्योगों को मिलेगी जमीन

राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने का रोडमैप साझा करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा- अगले एक-दो साल में बंगाल आर्थिक रूप से बेहद मजबूत हो जायेगा. हम एक महीने के भीतर कम से कम 25 उद्योगों को नयी इकाइयां स्थापित करने के लिए जमीन सौंपने जा रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि उनकी सरकार ने नये उद्योग लगाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नयी जमीन अधिग्रहण नीति शुरू की है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में तेज विकास चाहती है भाजपा, विशेष आर्थिक पैकेज देने से फिलहाल बच रहा केंद्र

केंद्रीय वित्त मंत्री करेंगी पश्चिम बंगाल का दौरा

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ हुई बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार राज्य के चाय और कपड़ा (वस्त्र) उद्योग को विकसित करने के लिए विशेष रुचि ले रही है. उन्होंने बताया कि राज्य विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने नदिया और पूर्व बर्द्धमान जिलों के टेक्सटाइल क्लस्टर्स का व्यापक दौरा किया था और वहां की समृद्ध विविधता को देखा था. इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि केंद्रीय वित्त मंत्री 24 से 28 अगस्त के बीच एक बार फिर बंगाल के दौरे पर रहेंगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola