बंगाल में ठप पड़ी 17 रेल परियोजनाओं पर शुरू होगा काम, जानें क्यों अटके थे प्रोजेक्ट

Updated:
विज्ञापन

बंगाल में 17 नये रूट पर दौड़ेंगी ट्रेनें. रुके हुए प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी.

पश्चिम बंगाल में वर्षों से अटकी 17 महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को रेल मंत्रालय से हरी झंडी मिल गयी है. केंद्र सरकार ने इन परियोजनाओं को पुनर्जीवित कर क्षेत्र के विकास को गति देने का निर्णय लिया है. जमीन अधिग्रहण और कानून-व्यवस्था की समस्या के कारण ये प्रोजेक्ट रुके हुए थे. उन परियोजनाओं की पूरी लिस्ट यहां देखें, जो अब तक रुकी हुईं थीं.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ वर्षों से अधर में लटकी 17 रेल परियोजनाओं को रेल मंत्रालय की मंजूरी मिल गयी है. संसद के उच्च सदन राज्यसभा में केंद्र सरकार ने क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए इन नयी रेल लाइन परियोजनाओं को पुनर्जीवित करने (दोबारा शुरू करने) का निर्णय लिया है. राज्यसभा में सांसद विश्वजीत सिन्हा (राहुल सिन्हा) द्वारा पूछे गये अतारांकित प्रश्न संख्या 2364 के लिखित उत्तर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

विज्ञापन

क्यों अटकी थीं परियोजनाएं?

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में बताया कि इनमें से कई परियोजनाएं अलग से या पहले से चल रही योजनाओं के हिस्से के रूप में स्वीकृत की गयीं थीं. हालांकि, तत्कालीन राज्य सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण (Land Acquisition) में सहयोग नहीं मिलने और कानून-व्यवस्था (Law & Order) की समस्याओं के कारण इन प्रोजेक्ट्स पर काम आगे नहीं बढ़ सका था. इन्हें बीच में ही रोकना पड़ा था. अब आम जनता की आवश्यकताओं और लगातार उठ रही मांगों को देखते हुए रेल मंत्रालय ने इन परियोजनाओं पर फिर से काम शुरू करने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार ने बंगाल को दी 83433 करोड़ की परियोजनाएं, शमिक भट्टाचार्य को अश्विनी वैष्णव का जवाब

दोबारा शुरू होने वाली 17 नयी रेल लाइन परियोजनाओं लिस्ट

प्रांतिक - सूरीPrantik - Siuri34 किमी नयी रेल लाइन
बनगांव - पोरामहेशतलाBangaon - Poramahesthala20 किमी नयी रेल लाइन
बनगांव - चांदबाजारBangaon - Chandbazar12 किमी नयी रेल लाइन
चांदबाजार - बागदाChandbazar - Bagdah14 किमी नयी रेल लाइन
राणाघाट (आरानघाटा) - दत्तफुलियाRanaghat (Aranghata)–Duttaphulia8 किमी नयी रेल लाइन
कांथी - एगराKanthi - Egra26 किमी नयी रेल लाइन
नंदकुमार - बलाईपांडाNandakumar - Balaipanda28 किमी नयी रेल लाइन
नंदीग्राम - कांदियामारी (नयाचार)Nandigram–Kandiamari (Nayachar)7 किमी नयी रेल लाइन
बोवाईचंडी - आरामबागBowaichandi - Arambagh31 किमी नयी रेल लाइन
बोवाईचंडी - खानाBowaichandi - Khana24 किमी नयी रेल लाइन
बांकुड़ा (कालाबाटी) - पुरुलिया (हुरा के रास्ते)Bakura (Kalabati)–Purulia via Hura65 किमी नयी रेल लाइन
रायगंज - ईटाहारRaiganj - Itahar22 किमी नयी रेल लाइन
गंगारामपुर/गजोले - ईटाहारGazole - Itahar27 किमी नयी रेल लाइन
ईटाहार - बुनियादपुरItahar - Buniadpur27 किमी नयी रेल लाइन
चालसा - नक्सलChalsa - Naxal20 किमी नयी रेल लाइन
राजाभातखावा - जैंतियाRajabhatkhawa - Jaintia15 किमी नयी रेल लाइन
रायगंज - दालखोलाRaiganj - Dalkhola43 किमी नयी रेल लाइन

ये भी पढ़ें: रेलवे भर्ती परीक्षा : रांची-सबौर के बीच आज से चलेंगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola