रेलवे भर्ती परीक्षा : रांची-सबौर के बीच आज से चलेंगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

Updated:
विज्ञापन

रांची से सबौर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड की राजधानी रांची और बिहार के सबौर के बीच रेलवे द्वारा परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही हैं. ये ट्रेनें कुल 15 फेरे लगायेंगी और परीक्षाार्थियों को रांची और सबौर के बीच यात्रा करने में मदद करेंगी. ट्रेन से संबंधित सभी जानकारियां, टाइम-टेबल और तारीख यहां देखें.

विज्ञापन

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों और यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए झारखंड की राजधानी रेलवे ने रांची और बिहार के सबौर के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. सबौर बिहार के भागलपुर जिले में स्थित एक प्रमुख प्रखंड, नगर पंचायत और ऐतिहासिक कस्बा है.

विज्ञापन

अगस्त में 15 फेरे लगायेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

यह क्षेत्र मुख्य रूप से बिहार कृषि विश्वविद्यालय के लिए प्रसिद्ध है. यहां यातायात के लिए सबौर रेलवे स्टेशन प्रमुख साधन है. इस ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास और स्लीपर क्लास की सुविधा उपलब्ध होगी. निर्धारित तिथियों में यह ट्रेन कुल 15 फेरे लगायेगी. अपने निर्धारित दिनों में शाम 7 बजे रांची से रवाना होकर यह ट्रेन अगले दिन सुबह 8 बजे सबौर स्टेशन पहुंचेगी.

रांची से आज से शुरू होगी स्पेशल ट्रेन, 21 अगस्त तक चलेगी

रेलवे के अनुसार, परीक्षा स्पेशल ट्रेन रास्ते में पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी. 08601 रांची-सबौर परीक्षा स्पेशल ट्रेन रांची स्टेशन से शाम 7 बजे 3 अगस्त, 4 अगस्त, 5 अगस्त, 6 अगस्त, 9 अगस्त, 10 अगस्त, 11 अगस्त, 12 अगस्त, 13 अगस्त, 14 अगस्त, 17 अगस्त, 18 अगस्त, 19 अगस्त, 20 अगस्त और 21 अगस्त को रवाना होगी.

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार ने बंगाल को दी 83433 करोड़ की परियोजनाएं, शमिक भट्टाचार्य को अश्विनी वैष्णव का जवाब

4 अगस्त को सबौर से रांची के लिए खुलेगी पहली ट्रेन

वापसी में 08602 सबौर-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन सबौर स्टेशन से सुबह 9:50 बजे 4 अगस्त, 5 अगस्त, 6 अगस्त, 7 अगस्त, 10 अगस्त, 11 अगस्त, 12 अगस्त, 13 अगस्त, 14 अगस्त, 15 अगस्त, 18 अगस्त, 19 अगस्त, 20 अगस्त, 21 अगस्त और 22 अगस्त को रवाना होगी और उसी दिन रात 10:45 बजे रांची पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें: पूर्व रेलवे चलायेगा 21 जोड़ी सावन स्पेशल ट्रेनें, बंगाल से बिहार और यूपी जाना हुआ आसान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola