कोलकाता: रेप केस में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाली महिला अरेस्ट, 14 लोगों से वसूली का ऐसे हुआ खुलासा

Updated:
विज्ञापन

AI से बनी सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोलकाता के पंचशायर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने रंगश्री गोप नामक 31 वर्षीय महिला को लोगों को झूठे दुष्कर्म के मामलों में फंसाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच में 14 लोगों से वसूली का खुलासा हुआ है.

विज्ञापन

कोलकाता से बिकास कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

विज्ञापन

महानगर के पंचशायर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने रंगश्री गोप नामक 31 वर्षीय महिला को लोगों को झूठे दुष्कर्म के मामलों में फंसाकर ब्लैकमेल कर उनसे मोटी रकम ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला से लगातार पूछताछ की जा रही है. इस मामले की शुरुआत गत नौ अप्रैल को हुई थी, जब न्यायालय के निर्देश के आधार पर पंचशायर थाने में एक महिला के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की गयी थी.

शिकायतकर्ता के पति की पूर्व मरीज थी महिला

पुलिस ने इस कार्रवाई करते हुए शुक्रवार रात 18 सितंबर को आरोपी महिला रंगश्री गोप को उसके घर के पास से ही धर दबोचा. पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला शिकायतकर्ता के पति की पूर्व मरीज थी. पिछले साल दिसंबर से लेकर 30 जनवरी तक आरोपी महिला ने लगातार पीड़ित डॉक्टर को परेशान किया और अपनी अनुचित मांगों को पूरा न करने पर झूठे दुष्कर्म के मामलों में फंसाने की धमकी दी. उसने डॉक्टर को लगातार ब्लैकमेल किया और मोटी रकम ऐंठने का प्रयास किया.

आरोपी महिला का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस की जांच में यह एक बड़ा खुलासा हुआ है कि आरोपी महिला का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. उसके खिलाफ पहले से ही जबरन वसूली के दो मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं. यह भी पता चला है कि आरोपी महिला ने अब तक लगभग 14 अलग-अलग लोगों के खिलाफ निकट के थाने में बलात्कार और यौन उत्पीड़न के 11 झूठे मामले दर्ज कराये हैं. वह इन झूठे मामलों का डर दिखाकर लोगों से अवैध वसूली करती थी और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान जब इस तरह के आरोप की गहनता से जांच की, तो पता चला कि इस महिला के साथ इस साजिश में और भी कई लोग शामिल हैं. वे कौन-कौन लोग हैं जो इसमें शामिल हैं, पुलिस इसका पता लगा रही है. इसके साथ ही पुलिस का दावा है कि वह इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द बेनकाब करेगी और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से पूरी की जा रही है.

Also Read: शुभेंदु अधिकारी ने ठुकराई विश्व हिंदू परिषद की मांग, बोले- दुर्गा पूजा में मांसाहार पर रोक नहीं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola