PHOTO: शहीद पिंटू कुमार के घर पहुंचे मंत्री लखेन्द्र पासवान, 5 तस्वीरों में देखें उस भावुक पल की पूरी कहानी

मंत्री और शहीद के परिवार

शहीद पिंटु कुमार की तस्वीर और मंत्री

शहीद के परिवार
शहीद के परिवार और छोटे बच्चे से मिले मंत्री
इस दौरान मंत्री ने शहीद जवान के नवजात छोटे बच्चे को देखकर उसके सिर पर स्नेह से हाथ रखकर आशीर्वाद दिया. घर में मौजूद शोकाकुल महिलाओं और परिजनों के बीच बैठकर मंत्री ने परिवार की हर संभव मदद और सरकारी सहायता दिलाने का पूर्ण आश्वासन दिया. इस मार्मिक दृश्य के दौरान वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं.

मंत्री शहीद के पत्नी को तिरंगा भेट करते हुए
मंत्री शहीद के पत्नी को तिरंगा भेट करते हुए
इस दौरान घर का माहौल बेहद भावुक हो गया. शहीद के देशप्रेम और राष्ट्र सेवा में दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए मंत्री लखेन्द्र पासवान ने परिजनों को आश्वस्त किया कि पूरा देश और राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है. कमरे में मौजूद महिलाओं और परिजनों ने इस पल को अत्यंत सम्मान और भारी मन से साझा किया.

शहीद के परिजनों के साथ मंत्री लखेन्द्र पासवान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
