वैशाली में NH 22 पर हादसा: पटेढ़ा में सड़क पार कर रहे अधेड़ को बाइक ने मारी ठोकर, इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतक के घर पर पसरा सन्नाटा| Prabhat Khabar Network

Road Accident In Vaishali: एनएच 22 पर पटेढ़ा के पास बाइक की ठोकर से घायल 60 वर्षीय चुल्लाई राय की इलाज के दौरान मौत हो गयी. पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है.

विज्ञापन

Road Accident In Vaishali: वैशाली जिले के सराय स्थित जहांगीरपुर पटेढ़ा के पास हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर शुक्रवार देर रात सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार ने ठोकर मार दी. हादसे के बाद बाइक सवार मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पुलिस एवं परिजनों की मदद से सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचाया गया, जहां शनिवार की अहले सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान सराय थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव निवासी स्व रामजी राय के 60 वर्षीय पुत्र चुल्लाई राय के रूप में हुई.

सड़क पार करने के दौरान बाइक ने मारी ठोकर

घटना के संबंध में बताया जाता है कि हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर सराय थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर पटेढ़ा गांव के समीप शुक्रवार रात एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान पूर्वी लेन से जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने उसे ठोकर मार दी. ठोकर लगने के बाद व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया, जबकि बाइक सवार मौके पर मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया. तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे. घायल की पहचान होने के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सराय पुलिस को दी.

इलाज के दौरान घायल की हुई मौत

सूचना मिलते ही सराय पुलिस की गश्ती टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा. पुलिस ने घटनास्थल पर पड़ी बाइक को भी जब्त कर लिया. शनिवार की अहले सुबह इलाज के दौरान घायल चुल्लाई राय की मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

मौत की सूचना मिलने पर सराय थानाध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया. परिजन शव लेकर घर पहुंचे और बाद में अंतिम संस्कार के लिए शव को कौनहारा घाट, हाजीपुर ले गये.

आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करेगी पुलिस

इस मामले में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल से ठोकर लगने के बाद वह घायल हो गया था. पुलिस ने घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजनों द्वारा आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: हाजीपुर: मेडिकल लीव पर थे शिक्षक, फिर 341 दिन का अध्ययन अवकाश कैसे मिला? दस्तावेज सामने आते ही उठे सवाल


विज्ञापन
नवीन कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By नवीन कुमार सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन