VIDEO : MLA बनने के बाद यहां रहेंगे प्रशांत किशोर, किसके होंगे पड़ोसी? वीडियो में देखिए कैसा है पीके का नया ठिकाना
Prashant Kishor New Residence : चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब एक नए घर में रहने जा रहे हैं. इस वीडियो में देखें उनके नए आशियाने की पूरी झलक. जानिए कौन होंगे उनके खास पड़ोसी.
Prashant Kishor New Residence : बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर अब सिर्फ रणनीतिकार नहीं, बल्कि खुद चुनावी मैदान के खिलाड़ी हैं. MLA बनने के बाद उनका ठिकाना कहां होगा और उनके पड़ोसी कौन होंगे, यह जानना भी दिलचस्प है. वीडियो में देखिए प्रशांत किशोर के नए ठिकाने की पूरी कहानी और उनके पड़ोसी कौन होंगे?
किसके पड़ोसी होंगे पीके
बता दें कि बांकीपुर के उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने करीब 19 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी. उन्होंने बीजेपी के 30 साल पुराने किले को मात्र 30 दिन में ढहा दिया. विधायक बनने के बाद अब एमएलए आवास में पीके का नया ठिकाना होगा. पीके के पड़ोसी दीघा विधायक संजीव चौरसिया होंगे. उनके आवास के आसपास कुम्हार विधायक, पटना साहिब विधायक और फतुहा विधायक का भी आवास है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि पीके के आवास के बगल में मंत्री राम कृपाल यादव का आवास भी है. राम कृपाल यादव उपचुनाव के प्रचार के दौरान कहते थे कि वो नहीं जानते हैं कि प्रशांत किशोर कौन हैं.
Also Watch : VIDEO : बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन का दावा-आखिरी सांस ले रही है RJD, तेजस्वी को लेकर क्या कहा, सुनिए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए