बंगाल : बांकुड़ा में निकली बाल कांवड़ यात्रा, नन्हें हाथों ने किया भोले बाबा का जलाभिषेक
कांवड़ लेकर निकले बच्चे
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा बांकुड़ा में भव्य बाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया. नूतनगंज स्थित राधा भवन धर्मशाला से शुरू होकर यह यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी. बच्चों ने भक्तिभाव से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया.
बांकुड़ा से प्रणव कुमार बैरागी की रिपोर्ट
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की पहल पर रविवार को बांकुड़ा शहर में भव्य बाल कांवड़ यात्रा निकाली गई. नूतनगंज स्थित राधा भवन धर्मशाला प्रांगण से गाजे-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ. इसमें बड़ी संख्या में बाल श्रद्धालु कांवड़ियों के रूप में शामिल हुए. मंदिर पहुंचने के बाद बाल कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ के मंदिर में विधिवत जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की.
इन रास्तों से गुजरी कांवड़ यात्रा
यात्रा राधा भवन धर्मशाला से शुरू होकर शहर के रास्तला, नुनगला रोड, चौक बाजार और रानीगंज मोड़ होते हुए हरेश्वर मेला शिव मंदिर पहुंची. पूरे मार्ग में बाल कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था. यात्रा के दौरान धार्मिक गीतों और जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा. शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों ने रास्ते के किनारे खड़े होकर बाल कांवड़ियों की यात्रा देखी और उनका उत्साह बढ़ाया. यात्रा को देखने के लिए शहरवासियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बच्चों में संस्कार पैदा करना उद्देश्य
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की ओर से बताया गया कि बच्चों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्कारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस आयोजन की शुरुआत की गई है. इस वर्ष दूसरी बार बाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया. आयोजन में बड़ी संख्या में बाल श्रद्धालुओं ने कांवड़ लेकर हिस्सा लिया. आयोजकों ने बताया कि बच्चों की भागीदारी और लोगों की उत्सुकता को देखते हुए आने वाले वर्षों में भी इस तरह की बाल कांवड़ यात्रा का आयोजन लगातार जारी रखा जाएगा.
Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष झा
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










