VIDEO: तिरंगा यात्रा में जेपी को नमन कर CM सम्राट चौधरी ने कहा- 'तिरंगा हमारा अभिमान, लोकतंत्र की पहचान'
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गांधी मैदान से कारगिल चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा में भाग लिया. उन्होंने तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे देश की एकता और शहीदों की विरासत बताया.
Tiranga Yatra : पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए. यात्रा की शुरुआत से पहले उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में तिरंगे के महत्व को विस्तार से बताया और लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की.
तिरंगा देश की पहचान और शहीदों की विरासत
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं बल्कि भारत की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की पहचान है. उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए कहा कि लाखों लोगों के बलिदान की वजह से देश को आजादी मिली है. तिरंगा हमें उन सभी वीरों के त्याग और समर्पण की याद दिलाता है. उन्होंने तिरंगे के तीन रंगों का महत्व समझाते हुए कहा कि केसरिया साहस और बलिदान का प्रतीक है, सफेद शांति का और हरा समृद्धि का प्रतीक है.
बिहार में जनभागीदारी से आगे बढ़ेगा तिरंगा अभियान
सीएम ने कहा कि तिरंगा हमारे सैनिकों के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक है. कारगिल युद्ध सहित कई मौकों पर सैनिकों ने तिरंगे की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है. उन्होंने बिहारवासियों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं. पंचायत, नगर निकाय और जिला स्तर पर भी तिरंगा यात्रा और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने लोगों के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए. इसके बाद वे जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक निकली तिरंगा यात्रा में शामिल हुए.
Also Read: VIDEO: तिरंगा यात्रा में इन बच्चों ने जीत लिया सबका दिल, वीडियो में देखे पूरी यात्रा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रागिनी शर्मा
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए