हर घर तिरंगा यात्रा : पुरुलिया में 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने विशाल तिरंगे का साथ निकाली यात्रा

Updated:
विज्ञापन

पुरुलिया में निकली हर घर तिरंगा यात्रा, दो हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुरुलिया में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. इसमें 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया.

विज्ञापन

Har Ghar Tiranga Yatra: पुरुलिया जिला प्रशासन की ओर से रविवार को पुरुलिया जिलाधिकारी कार्यालय से हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा में जिलाधिकारी सुधीर कोंथम, जिला पुलिस अधीक्षक कुमार सनी राज, अतिरिक्त जिलाधिकारी, डीएफओ सहित प्रशासनिक अधिकारी, शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं तथा पुरुलिया की पारंपरिक छऊ नृत्य टीम शामिल हुई. करीब 200 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली यह यात्रा शहर में आकर्षण का केंद्र रही.

विज्ञापन

जिलाधिकारी सुधीर कोंथम ने कहा कि आज से अगले सात दिनों तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा. इसका उद्देश्य प्रत्येक घर तक देश के प्रति गर्व और भक्ति का संदेश पहुंचाना है. उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी कार्यालय से शुरू हुई इस यात्रा में करीब दो हजार छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया.

रघुनाथपुर व मानबाजार में भी निकली तिरंगा यात्रा

पुरुलिया के अलावा रघुनाथपुर महकमा अंतर्गत रघुनाथपुर शहर तथा मानबाजार और झालदा महकमा क्षेत्र में भी हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. विभिन्न स्थानों पर लोगों ने तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में भाग लिया.

वहीं, भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी पुरुलिया शहर में तिरंगा लेकर भव्य रैली निकाली गयी. इसमें स्थानीय सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो के अलावा जिले के भाजपा विधायक, पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola