पुरुलिया में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत, निकली भव्य रैली

Updated:
विज्ञापन

रैली में शामिल बच्चे

पुरुलिया में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य शुरुआत हुई है. जिला प्रशासन द्वारा आयोजित एक विशाल तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें 200 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज को प्रदर्शित किया गया.

विज्ञापन

पुरुलिया से हिमांशु सिंह की रिपोर्ट

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुरुलिया जिला प्रशासन की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की गयी. जिला शासक कार्यालय परिसर से निकली तिरंगा रैली में करीब 200 मीटर लंबे तिरंगे के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. रैली में जिला शासक सुधीर कोंथम, जिला पुलिस अधीक्षक कुमार सनी राज, अतिरिक्त जिला शासक, डीएफओ समेत शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए. पुरुलिया की पारंपरिक छऊ नृत्य टीम ने भी रैली में हिस्सा लेकर आकर्षण बढ़ाया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

छात्र-छात्राएं हुईं शामिल

रैली में करीब दो हजार छात्र-छात्राओं व अन्य लोगों के शामिल होने की बात प्रशासन की ओर से कही गयी. जिला शासक सुधीर कोंथम ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अगले सात दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इसका उद्देश्य प्रत्येक घर तक देश के प्रति गर्व, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि आज जिला शासक कार्यालय से रैली के माध्यम से अभियान की शुरुआत की गयी है.

Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र


विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola