फोन पर अलर्ट के कुछ ही देर बाद भरभरा कर ढह गये 2 कच्चे मकान, कई घायल

Updated:
विज्ञापन

इसी संकरी गली के पार है कच्चा मकान, जो ढह गया.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रानीगंज में मौसम विभाग की चेतावनी के कुछ ही घंटे बाद तेज बारिश ने तबाही मचायी. 89 नंबर वार्ड में 2 कच्चे मकान भरभराकर गिर गये, जिससे कई लोग घायल हो गये. प्रभावित परिवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने पर नाराजगी जतायी. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

रानीगंज से जितेंद्र कुमार त्रिवेदी की रिपोर्ट

विज्ञापन

रानीगंज में बुधवार को दोपहर में लोगों के मोबाइल फोन पर मौसम विभाग की आपदा संबंधी चेतावनी का अलर्ट आया. इसके कुछ ही घंटों बाद आशंका हकीकत में बदल गयी. तेज बारिश के कारण रानीगंज के 89 नंबर वार्ड स्थित हिल बस्ती इलाके के बाध्यकर पाड़ा और डोमपाड़ा में 2 कच्चे मकान अचानक भरभराकर गिर पड़े. हादसे के समय घरों के भीतर परिवार के सदस्य मौजूद थे. वे मलबे में दब गये. स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया.

लोगों ने पूछा- आवास योजना का घर कहां है?

प्रभावित परिवार बेहद गरीब हैं. उनका आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए कई साल पहले आवेदन किया था. अब तक उन्हें आवास नहीं मिला. मजबूरी में जर्जर कच्चे मकानों में रहने को विवश हैं. स्थानीय निवासी विशाखा डोम ने कहा- हमने कई बार प्रशासन से गुहार लगायी, लेकिन किसी ने हमारी नहीं सुनी. बारिश की वजह से घर ढह गये. इसमें उनकी सास ज्योत्सना डोम और राजीव डोम को चोट आयी. दोनों को इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने वर्षा का मौसम खत्म होने से पहले सुरक्षित आवास की मांग प्रशासन से की है.

ये भी पढ़ें: बर्नपुर के न्यू टाउन इलाके में बड़े हादसे की आशंका, जांच की मांग

विधायक ने दिया मदद का आश्वासन

घटना की जानकारी मिलते ही रानीगंज के विधायक पार्थ घोष ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को मौके पर भेजकर प्रभावित परिवारों का हालचाल लेने को कहा. उन्होंने कहा- यह बेहद दुखद घटना है. 35 वर्षों के वाम शासन और 15 वर्षों के तृणमूल शासन के दौरान भी कई पात्र परिवारों को आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया. इसलिए ऐसी स्थिति हुई है. उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जायेगी. भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाये जायेंगे.

ये भी पढ़ें: भारी बारिश से धंसी मानकर-खामारग्राम सड़क, यातायात ठप, मुश्किल में ग्रामीण

घटना के बाद दहशत में बस्ती के लोग

इस हादसे के बाद पूरे हिल बस्ती क्षेत्र में दहशत का माहौल है. वहां रह रहे लोगों की मांग है कि बरसात का सीजन समाप्त होने से पहले उन्हें सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया जाये, ताकि वे भयमुक्त होकर अपने घर में रह सकें.

ये भी पढ़ें: बीरभूम में फिर बढ़ा ब्राह्मणी का जलस्तर, 25–30 गांवों के लोग परेशान, जान जोखिम में डालकर कर रहे नदी पार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola