मोबाईल पर बात कर रहा था ड्राइवर, यात्रियों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 15 यात्री घायल

Updated:
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी बस. फोटो : प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम बर्धमान जिले में बस चालक की मोबाइल पर बात करने की लापरवाही के कारण एक यात्री बस पलट गयी. इस हादसे में 15 लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी को समय पर मदद मिली. पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

बर्धमान/पानागढ़ से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन

पूर्व बर्धमान जिले के माधवडीही थाना क्षेत्र में गुरुवार को चालक की लापरवाही से बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें कम से कम 15 यात्री घायल हो गये. घटना बर्धमान-आरामबाग मार्ग पर नंदनपुर के पास हुई. यात्रियों से भरी निजी बस पलट गयी. हालांकि, दुर्घटना में किसी की मौत नहीं हुई.

यात्री बोले- चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों ने कहा है कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ. यात्रियों ने बताया कि चालक बस चलाते समय मोबाइल फोन पर बात कर रहा था. इसी दौरान उसने नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित होकर बस पलट गयी. बस के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बस से निकाला

स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया.

ये भी पढ़ें: हौसले को सलाम : चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, मरते-मरते बचायी दर्जनों यात्रियों की जान

बर्धमान से आरामबाग की ओर जा रही थी बस

बस बर्धमान से आरामबाग की ओर जा रही थी. हादसे के कारण कुछ समय के लिए बर्धमान-आरामबाग मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा. घायलों को अस्पताल पहुंचाने और बस को सड़क से हटाने के बाद पुलिस दुर्घटना की जांच में जुट गयी है.

ये भी पढ़ें: बंगाल : नदी में पलटी बस, बाल-बाल बचे ड्राइवर और खलासी

आरोप सही हुए तो चालक पर होगी कार्रवाई : पुलिस

पुलिस ने कहा है कि यदि चालक की लापरवाही और बस चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने के आरोपों की पुष्टि हो जाती है, तो उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जायेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola