बंगाल : नदी में पलटी बस, बाल-बाल बचे ड्राइवर और खलासी

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

नदी में पलटी बस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुरुलिया के बाराबाजार में कुमारी नदी के उफनते घाट पर एक निजी बस अनियंत्रित होकर बह गई. गनीमत रही कि बस खाली थी और ड्राइवर-खलासी को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया. प्रशासन ने फिलहाल आवाजाही पर रोक लगा दी है.

विज्ञापन

पुरुलिया से हंसराज सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन

पुरुलिया जिले के बाराबाजार ब्लॉक के अंतर्गत कुमारी नदी के फतेहपुर-तसरबांकी नदी घाट पर बुधवार सुबह एक निजी बस अनियंत्रित खोकर सीधे नदी में जा पलटी. गनीमत रही कि हादसे के वक्त बस खाली थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. बस के ड्राइवर और खलासी को भी सुरक्षित बचा लिया गया है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने फिलहाल उस कॉजवे से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी है.

नदी का जलस्तर खतरे से ऊपर

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण कुमारी नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ था. बाढ़ का पानी कॉजवे के ऊपर से बह रहा था. स्थिति बेहद खतरनाक और जोखिम भरी थी, लेकिन इसके बावजूद ड्राइवर ने बस को पार कराने का प्रयास किया.जैसे ही बस कॉजवे के बीच पहुंची, पानी के तेज बहाव और फिसलन के कारण ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और बस सीधे नदी में पलट गई.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

स्थानीय लोंगों ने की मदद

बस को पलटते देख आसपास मौजूद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मदद के लिए आगे आए. ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए बिना वक्त गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और बस के अंदर फंसे ड्राइवर और खलासी को सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकाल लिया.दोनों को मामूली चोटें आई हैं. इस भयावह हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया.

Also Read: बारुईपुर कांड : शुभेंदु अधिकारी ने डीजीपी से 72 घंटे में मांगी रिपोर्ट, कहा- कट्टरपंथी और देश विरोधी ताकतों ने भड़कायी हिंसा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola