हौसले को सलाम : चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, मरते-मरते बचायी दर्जनों यात्रियों की जान

Updated:
विज्ञापन

दर्दनाक लेकिन प्रेरणादायक: चलती बस में चालक को आया हार्ट अटैक, अंतिम सांस तक थामे रखा स्टेयरिंग... अपनी जान देकर बचा गए दर्जनों यात्रियों की जिंदगी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम मेदिनीपुर में बस चालक की हार्ट अटैक से मौत, लेकिन अंतिम क्षण तक बस को नियंत्रित कर दर्जनों यात्रियों की जान बचायी. चालक की बहादुरी को सभी सलाम कर रहे हैं.

विज्ञापन

बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोना थाना क्षेत्र के कालिकापुर इलाके में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आयी. बस चालक की अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गयी, लेकिन अंतिम क्षण तक वाहन को नियंत्रित रखने की कोशिश से बस में सवार दर्जनों यात्रियों की जान बच गयी.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घाटाल से चंद्रकोना जा रही एक यात्री बस के चालक सैफुल खान (40) को बस चलाते समय अचानक सीने में तेज दर्द उठा. कुछ ही पलों में वह स्टेयरिंग पर बेहोश होकर गिर पड़े.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस जैसे ही कालिकापुर इलाके के पास पहुंची, चालक का वाहन पर नियंत्रण कमजोर पड़ गया. इसके बाद बस सड़क किनारे स्थित एक मकान के सामने पेड़ से जाकर टकरा गयी.

टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. बस में सवार यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी, लेकिन राहत की बात यह रही कि बस किसी अन्य वाहन या भीड़भाड़ वाले इलाके से नहीं टकरायी, जिससे बड़ा हादसा टल गया. स्थानीय लोगों और यात्रियों ने चालक को बस से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आशंका जतायी गयी है कि चालक की मौत अचानक आये हार्ट अटैक (कार्डियक इवेंट) या स्ट्रोक के कारण हुई.

हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. दुर्घटना में बस के कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं. प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी.

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. स्थानीय लोगों और यात्रियों ने चालक सैफुल खान की कर्तव्यनिष्ठा को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी अंतिम सांस तक यात्रियों की सुरक्षा का फर्ज निभाया. कई यात्रियों ने भावुक होकर कहा कि यदि चालक ने अंतिम क्षणों तक बस को नियंत्रित रखने की कोशिश नहीं की होती, तो दर्जनों परिवारों में मातम पसर सकता था.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola