पटना में CM सम्राट चौधरी की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा, JP गोलंबर से कारगिल चौक तक 10 हजार लोग होंगे शामिल

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना में स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को दोगुना करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. यह यात्रा जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक देशभक्ति के रंग में सराबोर होकर निकलेगी. कार्यक्रम को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

विज्ञापन

Patna Tiranga Yatra : स्वतंत्रता दिवस पर लोगों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज यानी सोमवार को पटना में तिरंगा यात्रा निकालने वाली है. इस से पहले पूरा पटना सज के तैयार हो गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में यह यात्रा जेपी गोलंवर से करगिल चौक तक निकाली जाएगी. जेपी गोलंवर पर इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. स्कूली बच्चों के साथ 10 हजार से अधिक लोगों के शामिल हुए की संभावना है. हर घर तिरंगा अभियान 17 अगस्त तक चलाया जाना है.

विज्ञापन

जिसकी अगुवाई खुद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे. इस यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है. शहर के प्रमुख इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, वहीं कई मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके.

WhatsApp Image 2026-08-10 at 10.00.42 AM.jpeg

जानकारी के अनुसार,कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करें और सहयोग बनाए रखें.

रूट और ट्रैफिक में रहेगा बदलाव

तिरंगा यात्रा के कारण शहर के कई मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है. जेपी गोलंबर, डाकबंगला चौराहा, गांधी मैदान और कारगिल चौक के आसपास वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ेगा. इन इलाकों में कुछ समय के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है.

image.png

ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की है और लोगों से अनुरोध किया है कि वे अनावश्यक रूप से इन मार्गों पर न निकलें. खासकर ऑफिस जाने वाले और दैनिक यात्रियों को पहले से योजना बनाकर निकलने की सलाह दी गई है.

View on Instagram

लोगों में दिख रहा उत्साह

तिरंगा यात्रा को लेकर युवाओं और आम लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. कई सामाजिक संगठनों और स्कूल-कॉलेज के छात्र भी इसमें हिस्सा लेने वाले हैं. देशभक्ति के गीतों और नारों के बीच यह यात्रा पूरे शहर में एक अलग माहौल बनाएगी.

image.png

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कार्यक्रम को देखते हुए पटना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है. सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है और ड्रोन के जरिए भी भीड़ पर नजर रखी जाएगी. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम को तैयार रखा गया है.

image.png

इसके अलावा, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड भी सक्रिय रहेंगे. प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें और शांति व्यवस्था बनाए रखें. साथ ही, किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की भी सलाह दी गई है.

पटना आज देशभक्ति के रंग में रंगने वाला है, जहां तिरंगा यात्रा के जरिए आजादी के जश्न को खास अंदाज में मनाया जाएगा.

Also Read:


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन