बंटी यादव हत्याकांड : मोनी किन्नर समेत तीन आरोपित नेपाल में छिपे, घर पर ढोल-नगाड़े के साथ चस्पा नोटिस

Updated:
विज्ञापन

मृतक का फाइल फोटो

बंटी यादव हत्याकांड में फरार चल रहे मोनी किन्नर समेत तीन आरोपितों के नेपाल में छिपे होने की बात सामने आई है. कोतवाली थाना पुलिस ने कुर्की से पूर्व कोर्ट के आदेश पर मोनी किन्नर के घर पर नोटिस चस्पा किया.

विज्ञापन

पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट

Bunty Yadav murder case : बंटी यादव हत्याकांड में फरार चल रहे मोनी किन्नर समेत तीन आरोपितों के नेपाल में छिपे होने की बात सामने आयी है. आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कोतवाली थाना पुलिस ने रविवार को कोर्ट के आदेश पर मोनी किन्नर के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में मोइनुल हक स्टेडियम के पीछे काली मंदिर के पास स्थित घर पर कुर्की से पूर्व नोटिस चस्पा किया. इस दौरान पुलिस ने ढोल-नगाड़े बजाकर कार्रवाई की.

ऑटो से अथमलगोला ले जाने का खुलासा

पुलिस के अनुसार, बंटी के अपहरण के बाद उसे अथमलगोला ले जाने के लिए शंकर के ऑटो का इस्तेमाल किया गया था. शंकर मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है. पुलिस का कहना है कि उसी की मदद से मोनी किन्नर समेत तीन आरोपित नेपाल में छिपे हुए हैं. पुलिस फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

एक आरोपित पटना में किराये के मकान में रहता था

मामले में एक अन्य आरोपित सूरज पटना में किराये के मकान में रहता था. उसने स्थायी पते के तौर पर भी पटना का पता दिया है. पुलिस उसके द्वारा बताए गए पते का सत्यापन कर रही है.

छह जुलाई को हुआ था अपहरण

बंटी यादव का छह जुलाई को पटना जंक्शन स्थित टाटा पार्क के पास से अपहरण किया गया था. इसके पांच दिन बाद 11 जुलाई को अथमलगोला थाना क्षेत्र में खेत में मिट्टी में दबा उसका शव बरामद हुआ था. शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज की और कई आरोपितों को गिरफ्तार किया.

सात आरोपित हो चुके हैं गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में रोहित कुमार, बजरंगी कुमार, रवि कुमार, रौशन कुमार, अजीत कुमार सहनी और रवीश कुमार उर्फ बीसी को गिरफ्तार किया है. वहीं, सोनू कुमार ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था. इस तरह अब तक सात आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं. फरार आरोपितों की तलाश जारी है.

शराब के कारोबार को लेकर विवाद की बात सामने आयी

पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि रवीश कुमार का मोनी किन्नर से संबंध था. दोनों उत्तर प्रदेश से ट्रेन के जरिए शराब लाकर बेचते थे. पुलिस के अनुसार, इस कारोबार में हिस्सेदारी को लेकर बंटी यादव और रवीश कुमार के बीच विवाद होता था. इसी विवाद को हत्या की घटना से जोड़कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Read:पटना: MLA बनने के बाद इस आवास में रहेंगे प्रशांत किशोर, जानिए किसके बने पड़ोसी



विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन