रिश्तेदारों को रिसीव करने पटना आ रहे कार सवार दो युवक, अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, दोनों की मौत

Updated:
विज्ञापन

तालाब से कार को निकालते हुए

पटना रिश्तेदारों को लेने जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में जान चली गई. मसौढ़ा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिससे अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद भी दोनों को बचाया नहीं जा सका.

विज्ञापन

Car fell into the canal : पालीगंज/अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के सिरिडिह गांव से पटना रिश्तेदारों को लाने निकले दो युवकों की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई. पालीगंज थाना क्षेत्र के मसौढ़ा गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पानी से लबालब नहर में जा गिरी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने दोनों युवकों को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन नहर का पानी और दुर्घटना की गंभीरता के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका.

बाबाधाम से पटना लौट रहे थे रिश्तेदार

मृतकों की पहचान सिरिडिह गांव निवासी मनोज शर्मा के 30 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार और रामानुज शर्मा के 28 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दोनों युवक कार से पटना जा रहे थे. उनके रिश्तेदार बाबाधाम से लौटकर पटना पहुंचने वाले थे और उन्हें पटना से लेकर घर लौटना था. इसी दौरान मसौढ़ा गांव के समीप नहर के पास पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और देखते ही देखते पानी से भरी नहर में जा गिरी.

क्रेन की मदद से तालाब से कार को निकाला

कार को नहर में गिरते देख आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए.ग्रामीणों ने अपने स्तर से दोनों युवकों को बाहर निकालने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. घटना की सूचना तत्काल पालीगंज पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पालीगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकलवाया. काफी मशक्कत के बाद कार बाहर निकाली गई, लेकिन तब तक उसमें सवार दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी.

दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, पालीगंज भेज दिया. हादसे की खबर गांव पहुंचते ही सिरिडिह में मातम पसर गया. जिन रिश्तेदारों को घर लाने के लिए दोनों युवक निकले थे, उनके पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर कर रख दिया.

Also Read : पटना नगर निगम का नया मॉडल लागू, 555 करोड़ में हुआ टेंडर; अब प्राइवेट कंपनी संभालेगी 75 वार्ड की सफाई कमान


विज्ञापन
Sikandar Kumar Paliganj

लेखक के बारे में

By Sikandar Kumar Paliganj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन